पीड़ित के बयान दर्ज, दूसरे पक्ष के घर जाकर केस की जांच होगी
वहीं, दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी
स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के बाद देर रात मामला खत्म हो गया
जालंधर
जालंधर में बस्ती गुजां के बिंदा चौक के पास 30-40 लोगों ने एक घर पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है पर इस घटना के दौरान हमलावार घर में तोड़फोड़ करके मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। वहीं पीड़ित के बयान दर्ज किए, दूसरे पक्ष के घर जाकर मामले की जांच की जाएगी। जिसके बाद दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
लोहड़ी पर एकसाथ उड़ाई पतंगें
आनंद ने बताया कि नौजवान उनके घर पतंग उड़ाने बीते दिन आए थे। पिता ने पहले ही कहा था कि वह शोर ना मचाए, दोनों का आपस में विवाद हो जाएगा। जिसके बाद देर रात वह दोस्त कालू के घर गए तो शराब पीकर पिता को गालियां निकालनी शुरू कर दी। जिसके बाद जब उसने विरोध किया तो दोनों में विवाद हो गया।
बड़ा भाई छुड़ाने आया तो हाथापाई
इस मामले में उसका ताये का लड़का छुड़ाने आ गया। इस घटना में दोनों में जमकर हाथापाई हुई। लोगों के बीच-बचाव के बाद देर रात मामला खत्म हो गया। इसी मामले को लेकर आज उक्त नौजवान उसके घर पर आए और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
बीते दिन नौजवान का झगड़ा हुआ
थाना बस्ती बावा खेल के जांच अधिकारी नीला राम ने बताया कि कालू नामक नौजवान के साथ बीते दिन नौजवान का झगड़ा हुआ था। जिसके बाद आज कालू ने उसे फोन किया और लाहौरियां मोहल्ले में उसे बुलाया गया, लेकिन जब वह वहां नहीं पहुंचा तो उक्त नौजवानों ने घर पर आकर हमला कर दिया।