In Jalandhar, neighbors clashed

जालंधर में आवारा कुत्ते को खाना खिलाने के लेकर भिड़े पड़ोसी

Written by:

Last Updated:

जालंधर में आवारा कुत्ते को खाना खिलाने के लेकर भिड़े पड़ोसी, जमकर हुई मारपीट

जालंधर में आवारा कुत्ते को खाना खिलाने के लेकर भिड़े पड़ोसी

उजाला नगर में इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है 

पुलिस को दोनों तरफ से शिकायतें मिली हैं : SHO यादविंदर सिंह 

दोनों पक्षों को थाने बुलाया और जांच के बाद बनती कार्रवाई होगी

आवारा कुत्तों को खाना खिलाती हैं महिला, इसी बात पर हुई बहस 

विक्रम ने महिला के साथ बदसलूकी की और भाईयों से की मारपीट

जालंधर

जालंधर के उजाला नगर में आवारा कुत्तों को लेकर 2 पक्षों में मारपीट हो गई। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है जिसमें दो पक्ष आपस में लड़ाई कर रहे हैं। घटना के बाद पुलिस को इसकी शिकायत दी गई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। थाना पांच के इंचार्ज यादविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को दोनों तरफ से शिकायतें मिली हैं। दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया है और मामले की जांच के बाद बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खाना खिलाने को लेकर हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि उजाला नगर की पलक नाम की महिला गली में आवारा कुत्तों को खाना खिलाती हैं। जिसका पड़ोसियों ने विरोध किया। लोगों का कहना है कि आवारा कुत्तों गली में आने-जाने वाले लोगों को काट लेते हैं, जिससे आसपास के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सोमवार को इसी बात को लेकर बहस हो गई।

पड़ोसी पर लगाए मारपीट के आरोप

पलक ने आरोप लगाया कि पड़ोसी विक्रम ठाकुर ने उनके साथ बदसलूकी की और उनके भाइयों के साथ मारपीट की। दूसरी ओर, विक्रम ठाकुर का कहना है कि उन्होंने कई बार कुत्तों के कारण हो रही परेशानी के बारे में पलक को बताया था। उनका आरोप है कि जब उन्होंने इस बात का विरोध किया तो पलक के भाइयों ने उनके साथ मारपीट की।

Related to this topic: