इनोवा पेप्सी फैक्ट्री के पास पलटती डिवाईडर पर जा गिरी
इस हादसे में गाड़ी में सवार 5 लोगों को मामूली चोट आई है
इलाज के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर ले जाया गया है
आए दिन खड्डों के कारण घटना का शिकार हो रहे आमजन
जालंधर डेस्क :
देर रात अमृतसर एयरपोर्ट से आ रही इनोवा गाड़ी पेप्सी फैक्ट्री के पास पलटती हुई डिवाईडर पर जा गिरी। हादसे में गाड़ी में सवार 5 लोगों को मामूली चोट आई है, जिसके कारण सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस के अनुसार आए दिन कोई न कोई वाहन इस खड्डों के कारण घटना का शिकार हो रहे हैं।
नेशनल हाईवे पर आ गया बड़ा खड्डा
लुधियाना के रहने वाले गाड़ी चालक गुरचरण सिंह पुत्र मक्खन सिंह ने बताया कि वह अमृतसर एयरपोर्ट से सवारी लेकर वापस लुधियाना जा रहा था। लेकिन जैसे ही वह पैप्सी कंपनी की फैक्टरी के सामने से गुजरने लगा तो नेशनल हाईवे में एकदम से बड़ा खड्डा आ गया। जिसके चलते गाड़ी पलटी खाकर डिवाईडर पर जा गिरी।
कई वाहन हो चुके हैं हादसे का शिकार
वही सड़क सुरक्षा फोर्स के थाना प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि हाईवे पर गड्ढे होने के कारण इनोवा गाड़ी पलट गई। गाड़ी में सवार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर ले जाया गया। फिल्लौर में बारिश के कारण जगह जगह गहरे गड्ढे है। कई वाहन हादसे का शिकार हो रहे है।
गाड़ी में सवार 5 लोगों को आई चोट
नेशनल हाईवे पर सवारियों से भरी इनोवा गाड़ी सड़क पर पड़े खड्डों के कारण नियंत्रण खो बैठी। जिससे गाड़ी पलटती हुई डिवाईडर पर जा गिरी। हादसे में गाड़ी में सवार 5 लोगों को मामूली चोट आई है। वहीं घायल लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर ले जाया गया। घायलों की हालत खतरे से बाहर है।