Jalandhar: Major action by the administration

जालंधर में नशा तस्कर के घर पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: November 24 2025 05:22:29 PM

जालंधर में नशा तस्कर के घर पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण ढहाया, NDPS एक्ट के 6 मामले दर्ज 

जालंधर में नशा तस्कर के घर पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

जमानत पर बाहर आए तस्कर विशाल लोटा के घर पर प्रशासन ने बरतीं सख्ताई

वेस्ट हलके के बस्ती शेख मोचियां मोहल्ले में निगम और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई 

आरोपी जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद भी नशे के कारोबार में सक्रिय था

जालंधर 

जालंधर में नशे के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। वेस्ट हलके के बस्ती शेख मोचियां मोहल्ले में जमानत पर बाहर आए तस्कर विशाल लोटा के घर पर निगम और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। विशाल लोटा के खिलाफ NDPS एक्ट के 6 मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, उसके घर पर अवैध निर्माण और कब्जे की शिकायत भी मिली थी। निगम ने पहले उसे नोटिस भेजा था, लेकिन जवाब न मिलने पर टीम ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई शुरू की। सुरक्षा को लेकर निगम ने पुलिस से विशेष तैनाती की मांग की थी।

नशे के कारोबार में सक्रिय

पुलिस के अनुसार, आरोपी जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद भी नशे के कारोबार में सक्रिय था। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह नशा बेचता था और खुद भी नशे का आदि रह चुका है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी कपूरथला और हमीरा के तस्करों से नशा मंगवाता था, जिनके खिलाफ कार्रवाई जल्द की जाएगी। 

आरोपी पर 6 केस दर्ज थे

कार्रवाई के दौरान विशाल लोटा पुलिस के डर से घर के अंदर छिपा मिला। उसके खिलाफ 6 केस दर्ज थे, जिनमें से 2 में वह बरी हो चुका है। आरोपी का कहना है कि उसका घर उसकी मां और परिवार ने मिलकर बनाया था। आज की कार्रवाई के दौरान वह पुलिस से बचने के लिए घर का दरवाज़ा खोलने से कतरा रहा था।

Related to this topic: