Jalandhar Mayor Vineet Dhir

जालंधर के मेयर विनीत धीर

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: September 30 2025 01:18:04 PM

जालंधर के मेयर विनीत धीर मिशन चढ़दीकलां में बाढ़ पीड़ितों को देंगे अपनी 6 माह की सैलेरी

जालंधर के मेयर विनीत धीर

आप rangla.punjab.gov.in पर जाकर भी 'मिशन चढ़दीकला' में योगदान दे सकते हैं

बाढ़ प्रभावितों को पुनः खड़ा करने के लिए की जा रही कोशिशों हेतु फंड जुटाया जा रहा 

मेयर विनीत धीर ने भी इस मिशन में जुड़ने और बाढ़ पीड़ितों की सहायता की अपील की

जालंधर : 

'मिशन चढ़दीकला' को मज़बूत करते हुए जालंधर के मेयर विनीत धीर ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए अपना 6 महीने का वेतन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को दान कर दिया। आप rangla.punjab.gov.in पर जाकर भी 'मिशन चढ़दीकला' में योगदान दे सकते हैं। इस मिशन के तहत पंजाब सरकार प्रदेश में बाढ़ प्रभावित लोगों को पुनः अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए की जा रही कोशिशों हेतु फंड जुटाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभियान चला रही है।

‘मिशन चढ़दी कला’ की शुरुआत 

पंजाब में पिछले दिनों हुई बरसात से बाढ़ आने से कई गांव पानी में डूब गए। इस दौरान भारी मात्रा में लोगों के खेत पानी में डूब गए और घर क्षतिग्रस्त हो गए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा लोगों को मुआवजा देने का ऐलान किया गया है। वहीं पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास के प्रयासों को तेज करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘मिशन चढ़दी कला’ की शुरुआत की है।

बाढ़ पीड़ितों की सहायता करेंगे

वहीं जालंधर के मेयर विनीत धीर ने अपनी 6 माह की सैलेरी सीएम मान के मिशन चढ़दीकलां में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए देने का ऐलान किया है। इस दौरान मेयर विनीत धीर ने लोगों से भी इस मिशन में जुड़ने और बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह भी rangla.punjab.gov.in वेबसाइट पर जाकर मिशन चढ़दीकलां में अपना सहयोग करें।

Related to this topic: