जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के तहत रेलवे के पुराने क्वार्टरों में सर्च ऑपरेशन किया।
लगभग आधे घंटे चले अभियान में न तो नशे की कोई सामग्री मिली और न ही कोई नशा करने वाला व्यक्ति।
पुलिस कमिश्नर धन प्रीत कौर खुद पुलिस फोर्स के साथ जांच में शामिल रहीं।
जालंधर डेस्क :-
इस आपरेशन में ACP आकर्षी जैन, 2 DSP, 1 ADCP, 3 SHO और 5 पुलिसकर्मी शामिल थे।
पुलिस ने रेलवे के पुराने क्वार्टरों और आसपास की झाड़ियों में तलाशी ली।
कमिश्नर ने बताया कि शहर की खंडहर इमारतें और सुनसान इलाके नशा करने वालों की सुरक्षित जगह बनते जा रहे हैं। आज के अभियान का मकसद भी इन जगहों पर निगरानी बढ़ाना था।

धन प्रीत कौर ने कहा कि 20 संदिग्ध इलाकों में जांच की जा रही है, जहां युवाओं द्वारा नशा करने की शिकायतें मिली थीं। उन्होंने बताया कि अभियान समय-समय पर सुबह और शाम को अलग-अलग इलाकों में जारी रहेगा।
कमिश्नर ने कहा कि इस दौरान किसी भी नशीले पदार्थ या नशा करने वाले व्यक्ति का पता नहीं चला। पहले भी रात के समय इन इलाकों की जांच की जा चुकी है। नगर निगम और रेलवे विभाग से इलाके की लाइटिंग और सफाई के लिए बातचीत की गई है। जल्द ही संदिग्ध इलाकों में CCTV कैमरे भी लगाए जाएंगे।