Jalandhar: Police take action

जालंधर: बस स्टैंड पर बच्चों से भीख मंगवाने पर पुलिस का एक्शन, परिवारों ने किया हंगामा

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: December 20 2025 03:47:36 PM

जालंधर: बस स्टैंड पर बच्चों से भीख मंगवाने पर पुलिस और CWC ने की कार्रवाई

जालंधर बस स्टैंड पर बच्चों से भीख मंगवाने पर पुलिस का एक्शन परिवारों ने किया हंगामा

जालंधर के बस स्टैंड से पुलिस ने भीख मंगवाने के लिए लगाए गए बच्चों को उठाया।

इस दौरान बच्चे रोने लगे, और महिलाओं ने विरोध जताया। बस स्टैंड पर करीब 20 मिनट तक हंगामा चलता रहा।

बाद में, CWC (चाइल्ड वेलफेयर कमिटी) की टीम बच्चों को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल ले गई।

जालंधर डेस्क :- 

लीगल परमिशन अधिकारी ने बताया कि बच्चों का मेडिकल किया जाएगा, इसके बाद उन्हें CWC कार्यालय ले जाकर काउंसलिंग दी जाएगी।

स्थानीय लोगों ने लंबे समय से बच्चों से भीख मंगवाने की शिकायतें दी थीं। शनिवार दोपहर 1 बजे के करीब पुलिस ने कार्रवाई की।

height=432

जालंधर: बस स्टैंड पर बच्चों से भीख मंगवाने के दौरान हुई झड़प, महिला पुलिस कर्मियों ने कार्रवाई की

जालंधर के बस स्टैंड पर बच्चों से भीख मंगवाने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। बच्चों के परिवार की महिलाएं पुलिस के साथ उलझ गईं। इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने बच्चों को गाड़ी में बिठाया, जिससे बच्चे रोने लगे।

घटना देख बस स्टैंड के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लीगल परमिशन अधिकारी ने सभी बच्चों को कार में बैठाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया और मामले की आगे की कार्रवाई शुरू की।

घास मंडी में रह रहे परिवार, बच्चों से मंगवाते हैं भीख पुलिस का कहना है कि ये परिवार जालंधर की घास मंडी और इसके आस-पास रहते हैं और यहां बस स्टैंड पर बच्चों से भीख मंगवाते हैं। बच्चों को स्कूल नहीं भेजा जा रहा है। चाइल्ड प्रोटेक्शन टीम समय-समय पर इन परिवारों की काउंसलिंग करती है, लेकिन ये सुधर नहीं रहे थे।

मौके पर मौजूद यूपी की रहने वाली एक महिला मेसर ने बताया कि वह जालंधर में घास मंडी में रहती है।उसे पति का फोन आया और वह उससे बात कर रही थी। वह बस स्टैंड पर खड़ी थी, उसके बच्चे को भी जबरदस्ती ले गए हैं।

महिला बोली-मेरी 2 बेटियों को ले गई पुलिस महिला मेसर ने बताया कि उसकी 2 बेटियों को पकड़कर पुलिस अनाथ आश्रम ले गई है। 1 बेटी 10 साल की है और दूसरी 12 साल की है। महिला का कहना है कि वह बच्चों से भीख नहीं मंगवा रही थी, लेकिन उसके बच्चों को नाजायज अनाथ आश्रम में ले जाया गया।

height=219

वहीं दूसरी महिला ललती ने कहा कि वह मध्य प्रदेश की रहने वाली है और नींबू लगाने आई थी। महिला ने कहा कि उसकी दादी की मौत हो गई और कल वह घर वापस जाने वाली है। यहां पर वह बूटा मंडी में रह रही है। बच्चों से भीख मंगवाए जाने के सवाल पर कहा कि वह बच्चों से नींबू बिकवा रही थी और आज ही बेटे को लेकर आई थी।

Related to this topic: