Jalandhar police undergo reshuffle

जालंधर पुलिस में फेरबदल

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: December 31 2025 01:27:09 PM

जालंधर पुलिस में फेरबदल, डीसीपी नरेश डोगरा का तबादला, AIG के पद पर फाजिल्का तैनात

जालंधर पुलिस में फेरबदल

स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) में की गई तैनाती

अहम व संवेदनशील मामलों में सक्रिय भूमिका निभाई

पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे अपनी जिम्मेदारी 

नए डीसीपी की नियुक्ति जल्द किए जाने की संभावना

जालंधर

जालंधर पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत डीसीपी नरेश डोगरा का तबादला कर दिया गया है। पंजाब सरकार की ओर से जारी आदेशों के अनुसार उन्हें स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) में AIG के पद पर फाजिल्का तैनात किया गया है। नरेश डोगरा ने कहा कि विभाग ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में अपराध पर सख्ती से नकेल कसी जाएगी।

पुलिसिंग को मजबूत करने में अहम योगदान

नरेश डोगरा ने जालंधर में अपने कार्यकाल के दौरान कई अहम और संवेदनशील मामलों में सक्रिय भूमिका निभाई और पुलिसिंग को मजबूत करने में अहम योगदान दिया। उनके तबादले के बाद जालंधर पुलिस प्रशासन में नए डीसीपी की नियुक्ति जल्द किए जाने की संभावना है।

Related to this topic: