Jalandhar Shivamay: Thousands of devotees arrive

जालंधर शिवमय : साईं दास स्कूल ग्राउंड में पुरातन सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के भव्य दर्शन

Written by:

Last Updated:

जालंधर शिवमय : साईं दास स्कूल ग्राउंड में पुरातन सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के भव्य दर्शन, हजारों श्रद्धालु पहुंचे

जालंधर शिवमय  साईं दास स्कूल ग्राउंड में पुरातन सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के भव्य दर्शन

सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक और फिर शाम 4 से रात 8 बजे तक भक्तों ने ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए

वहीं, सुबह 8 बजे शंखनाद के साथ स्वामी विद्यानंद जी के नेतृत्व में ज्योतिर्लिंग को भव्य पंडाल में लाया गया

आर्ट ऑफ लिविंग के बेंगलुरु सेंटर से आए वेद पंडितों द्वारा रुद्र पूजा, रुद्राभिषेक व भव्य श्रृंगार किया गया

कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए संत-महापुरुषों ने शिव महिमा व सनातन परंपरा का महत्व बताया

जालंधर 

जालंधर सोमवार को पूरी तरह शिवमय हो गया, जब साईं दास स्कूल ग्राउंड में पुरातन Somnath Jyotirlinga के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। Art of Living और गुरुप्रीत फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस धार्मिक उत्सव में सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक और फिर शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक भक्तों ने ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। सुबह 8 बजे शंखनाद के साथ स्वामी विद्यानंद जी के नेतृत्व में ज्योतिर्लिंग को भव्य पंडाल में लाया गया। कार्यक्रम आयोजन में चेयरमैन चंदर मोहन, एडिटर रमन मीर और HR हेड अमित शर्मा की अहम भूमिका रही।

वर्ष 1026 में महमूद गजनवी ने खंडित किया था ज्योतिर्लिंग

उल्लेखनीय है कि यह वही ज्योतिर्लिंग हैं जिन्हें वर्ष 1026 में महमूद गजनवी ने खंडित किया था। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु पूजा से हुई। आर्ट ऑफ लिविंग के बेंगलुरु सेंटर से आए वेद पंडितों ने रुद्र पूजा, रुद्राभिषेक और भव्य श्रृंगार किया। करीब दो घंटे तक चली पूजा के बाद श्रद्धालुओं को दर्शन कराए गए। कार्यक्रम के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से आए संत-महापुरुषों ने शिव महिमा और सनातन परंपरा का महत्व बताया। 

विभिन्न हिस्सों से आए संत-महापुरुषों ने दर्ज करवाई उपस्थिति

महामंडलेश्वर, महंत बंसी दास, बाबा राज किशोर, महंत पवन दास, महंत हरिराम दास, अयोध्या से जटाशंकर दास जी, योगेश्वर दास जी, महामंडलेश्वर स्वामी शांता नंद जी, ऋषि राज जी, पंडित सूरज भान, महंत मुरली दास, महंत तुलसी दास, केशव दास, महंत मुरारी मलय व्यास कपाटे, विहिप से योगेश धीर, संजीव कुमार, एसएसएस पंजाब और हिंद क्रांति दल से मनोज नन्हा ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया।

गुरु पूजा के बाद रुद्राभिषेक, तदोपरांत फूलों की होली खेली

सर्वहितकारी स्कूल, डीएवी यूनिवर्सिटी, डीएवी और दोआबा कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी बड़ी संख्या में दर्शन किए। शाम 4 बजे दोबारा दर्शन की लाइन शुरू हुई। शाम 6 बजे गुरु पूजा के बाद रुद्राभिषेक हुआ और इसके पश्चात फूलों की होली खेली गई। अंशू, सीमा मेहता, रवीश गोयल, देवांश भास्कर, पुलकित और चीना धीर ने सत्संग के माध्यम से भक्तों को भावविभोर कर दिया।

इस अवसर पर गणमान्यजन अतिथि व विशेष अतिथि मौजूद

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत, सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली, कैंट हलका इंचार्ज राजविंद्र कौर थियाड़ा, मेयर विनीत धीर, खादी बोर्ड के चेयरमैन काकू आहलूवालिया, विधायक बावा हेनरी, विधायक परगट सिंह, आप सीनियर नेता दिनेश ढल्ल, आप नेता अश्विनी अग्रवाल, बंटू सब्रवाल, विकास मनन और हरीश कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।

Related to this topic: