हाई कोर्ट ने जालंधर पुलिस अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया
वीर दविंदर सिंह ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कार्ट फिर से शुरू करने की इजाजत मांगी है
उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं, जिसके चलते उन्हें हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा है
कॉमेडियन कपिल शर्मा, नूरां सिस्टर्स व पंजाबी संगीत जगत के कई कलाकार स्टॉल पर आ चुके
जालंधर
जालंधर के हार्ट अटैक परांठा के वीर दविंदर सिंह ने पुलिस के खिलाफ हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर अपना कार्ट फिर से शुरू करने की इजाजत मांगी है। देविंदर का कहना है कि हाई कोर्ट ने जालंधर पुलिस अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बता दें कि शहर के मॉडल टाउन इलाके में घी परांठे का कार्ट चलाने वाले वीर दविंदर सिंह लोगों के बीच काफी मशहूर हैं। कई सेलिब्रिटीज भी यहां आते हैं और परांठा खाते हैं। दिवाली की रात मॉडल टाउन थाने के पुलिसकर्मी उनसे भिड़ गए। उसके बाद से उसे अपना स्टॉल चलाने से रोक दिया गया है। उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं, जिसके चलते उन्हें हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा है।
जालंधर का मशहूर है हार्ट अटैक परांठे वाला
कॉमेडियन कपिल शर्मा, नूरां सिस्टर्स और पंजाबी संगीत जगत के कई कलाकार उनके स्टॉल पर आ चुके हैं और परांठे खा चुके हैं। देविंदर ने आरोप लगाया कि दिवाली की रात पुलिस उनकी दुकान के बाहर आई और उनकी 60 वर्षीय मां के साथ दुर्व्यवहार किया। "पुलिस मुझे काम नहीं करने दे रही है। वे हर दिन आते हैं और मुझे धमकी देते हैं और मेरी दुकान बंद करने की कोशिश करते हैं।"
आरोपों के समर्थन में दो वीडियो क्लिप साझा
देविंदर सिंह ने अपने आरोपों के समर्थन में दो वीडियो क्लिप भी साझा किए। वीडियो में वह पुलिसवालों से बहस करते और गुस्से में अपनी बात कहते नजर आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया था कि दिवाली की रात पुलिस मौके पर पहुंची और उनके साथ मारपीट की. सभी की दुकानें देर रात तक खुली रहती हैं। पुलिस सिर्फ उसे ही निशाना बना रही है।
दुकान बंद करने का कारण पूछा तो मारपीट
वीर दविंदर सिंह ने पुलिस पर यह भी आरोप लगाया है कि दिवाली की देर रात वह रोजाना की तरह काम कर रहे थे। इसी दौरान थाना डिवीजन नंबर 6 पुलिस की एक गाड़ी वहां पहुंची, जिसमें दो मुलाजिम और एक एएसआई गाड़ी में बैठे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने दुकान बंद करने का कारण पूछा तो उनके साथ मारपीट की गई।