Luxury cars, branded clothing, footwear, cosmetics

आज से भारत-UK फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू, कारें, कपड़े और कई विदेशी सामान होंगे सस्ते

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 15 2026 03:44:33 PM

आज से भारत-UK फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू, कारें, कपड़े और कई विदेशी सामान होंगे सस्तेलग्जरी कारें, ब्रांडेड कपड़े, फुटवियर, कॉस्मेटिक्स और खाद्य उत्पाद सस्ते मिल सकते हैं

आज से भारत-uk फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू कारें कपड़े और कई विदेशी सामान होंगे सस्ते

आज से भारत-UK फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू, कारें, कपड़े और कई विदेशी सामान होंगे सस्ते

लग्जरी कारें, ब्रांडेड कपड़े, फुटवियर, कॉस्मेटिक्स और खाद्य उत्पाद सस्ते मिल सकते हैं

टेक्सटाइल, ज्वेलरी, इंजीनियरिंग, फार्मा, चाय, मसाले, समुद्री उत्पाद को होगा बड़ा फायदा 

वहीं 2030 तक दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़कर 120 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है

भारत और ब्रिटेन के बीच साढ़े तीन साल की बातचीत के बाद समझौता अब लागू हो गया

नई दिल्ली

भारत और ब्रिटेन के बीच FTA आज से लागू हो गया है। भारत में UK से आने वाली कई चीजें लग्जरी कारें, ब्रांडेड कपड़े, फुटवियर, कॉस्मेटिक्स और कुछ खाद्य उत्पाद सस्ते मिल सकते हैं। वहीं भारतीय सामान ब्रिटेन में जीरो टैरिफ पर निर्यात करने का रास्ता खुल गया है। इस डील से भारत के टेक्सटाइल, चमड़ा, ज्वेलरी, इंजीनियरिंग, फार्मा, चाय, मसाले, समुद्री उत्पाद और केमिकल उद्योग को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। साथ ही MSME, निर्यात और रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे।

UK के ज्यादातर सामान भारत में कम शुल्क पर आयात होंगे

समझौते के तहत भारत के 99% उत्पादों पर UK में जीरो टैरिफ मिलेगा, जबकि भारत में UK के ज्यादातर सामान कम शुल्क पर आयात होंगे। सरकार का अनुमान है कि 2030 तक दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़कर 120 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। भारत और ब्रिटेन के बीच इस समझौते पर 24 जुलाई 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए थे। करीब साढ़े तीन साल की बातचीत के बाद यह समझौता अब लागू हो गया है।

Related to this topic: