अमृतसर में बड़ा आतंकी मॉड्यूल बेनकाब, ग्रेनेड और ग्लॉक पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
सीमा पार से रची जा रही एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया
हैंड ग्रेनेड, 9 एमएम की ग्लॉक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद
आरोपी इंस्टाग्राम के माध्यम से पाक स्थित ISI हैंडलरों के संपर्क में था
राज्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा
अमृतसर
पंजाब के अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से रची जा रही एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड, 9 एमएम की ग्लॉक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। अमृतसर के कैंटोनमेंट थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
पाकिस्तान स्थित ISI हैंडलरों के संपर्क में था
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी इंस्टाग्राम के माध्यम से पाकिस्तान स्थित ISI हैंडलरों के संपर्क में था। जांच के अनुसार, उसे पुलिस संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाकर पंजाब में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने के निर्देश दिए जा रहे थे।
राज्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अभियान
पुलिस अब पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है ताकि आरोपी के साथियों और विदेश में बैठे हैंडलरों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जा सके। पंजाब पुलिस का कहना है कि सीमा पार से संचालित आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने और राज्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।