Upon returning from his foreign tour, Rahul held

पंजाब कांग्रेस में घमासान, राहुल-खड़गे ने बुलाई बैठक; पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल देंगे रिपोर्ट

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 15 2026 02:59:04 PM

पंजाब कांग्रेस में घमासान, राहुल-खड़गे ने बुलाई बैठक; पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल देंगे रिपोर्टविदेश दौरे से लौटे राहुल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ अहम बैठक की

पंजाब कांग्रेस में घमासान राहुल-खड़गे ने बुलाई बैठक पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल देंगे रिपोर्ट

पंजाब कांग्रेस में घमासान, राहुल-खड़गे ने बुलाई बैठक; पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल देंगे रिपोर्ट

विदेश दौरे से लौटे राहुल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ अहम बैठक की

पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल ने सभी की राय जानने के बाद रिपोर्ट तैयार की है

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनाए रखने का फैसला का विरोध

विवाद खत्म करने और चुनाव से पहले संगठन एकजुट करने का फैसला ले सकती पार्टी

पंजाब डेस्क

पंजाब कांग्रेस में चल रहे नेतृत्व विवाद को लेकर पार्टी हाईकमान अब सक्रिय हो गया है। विदेश दौरे से लौटने के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की स्थिति पर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल ने सभी की राय जानने के बाद अपनी रिपोर्ट तैयार की है, जिसे वह दिल्ली में राहुल गांधी और खड़गे से मुलाकात कर उन्हें सौंपेंगे। 

क्यों बढ़ा विवाद? अब क्या होगा?

पार्टी ने अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए रखने का फैसला किया है। इस फैसले से कई वरिष्ठ नेता नाराज हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा समेत कई नेताओं ने इसका विरोध किया है। अब सभी की नजर कांग्रेस हाईकमान के फैसले पर है। माना जा रहा है कि पार्टी जल्द ही पंजाब में चल रहे विवाद को खत्म करने और विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को एकजुट करने के लिए बड़ा फैसला ले सकती है।

Related to this topic: