MLA Pargat Singh reached Jalandhar railway station

जालंधर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का हाल जानने पहुंचे विधायक परगट सिंह

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: October 25 2025 11:54:30 AM

जालंधर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का हाल जानने पहुंचे विधायक परगट सिंह, बोले- बिट्टू रेलमंत्री कम, रील मंत्री ज्यादा

जालंधर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का हाल जानने पहुंचे विधायक परगट सिंह

बिहार जा रहे यात्रियों से बात और रेलवे की तैयारियों को अपर्याप्त बताया

परगट सिंह ने रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर सीधा निशाना साधा

पंजाब रूट से छठ पूजा के लिए 5 ट्रेनें चलाई जा रही, जोकि नाकाफी हैं

अनुमान के मुताबिक पंजाब में 20 लाख से ज़्यादा प्रवासी करते हैं गमन

जालंधर

एक दिन पहले ट्रेन के दरवाज़े बंद मिलने और यात्रियों की मारामारी का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस विधायक परगट सिंह रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने छठ पूजा में बिहार जा रहे यात्रियों से बात की और रेलवे की तैयारियों को अपर्याप्त बताया। परगट सिंह ने रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर सीधा निशाना साधा। बिट्टू रेल मंत्री कम और ‘रील मंत्री’ ज़्यादा लग रहे हैं, क्योंकि वह केवल बेहतर सुविधाओं के वीडियो ‘एक्स’ (X) हैंडल पर अपलोड कर रहे हैं, जबकि ज़मीनी हकीकत अलग है।

20 लाख प्रवासी, 5 ट्रेनें नाकाफी

परगट सिंह ने आरोप लगाया कि पंजाब रूट से बहुत कम संख्या में ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिसके कारण कई जगहों पर अफरा-तफरी और अव्यवस्था की खबरें सामने आ रही हैं। पंजाब रूट से छठ पूजा के लिए केवल 5 ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जबकि इतनी ट्रेनें नाकाफी हैं। एक अनुमान के मुताबिक पंजाब में 20 लाख से ज़्यादा प्रवासी हैं, जो हर साल छठ पूजा के लिए बिहार जाते हैं। उन्होंने रेलवे से ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग की।

रेल यात्रियों से जाना उनका हाल

परगट सिंह ने कहा कि बीते दिन सामने आई वीडियो ने ही सिटी रेलवे स्टेशन पर की गई व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है, जिसमें यात्री सीट और ट्रेन में घुसने के लिए मारामारी करते नज़र आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एक यात्री से बातचीत की, जिस पर उसने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि उनके परिवार के 10 लोग बिहार जा रहे हैं, लेकिन उन्हें टिकट केवल 2 ही मिल पाए हैं।

Related to this topic: