On August 15, CM Bhagwant Mann

15 अगस्त को CM भगवंत मान फरीदकोट में करेंगे ध्वजारोहण, जालंधर में पर्यटन मंत्री सौंध को मिली जिम्मेदारी

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: August 02 2025 02:20:34 PM

15 अगस्त को CM भगवंत मान फरीदकोट में करेंगे ध्वजारोहण, जालंधर में पर्यटन मंत्री सौंध को मिली जिम्मेदारी

15 अगस्त को cm भगवंत मान फरीदकोट में करेंगे ध्वजारोहण जालंधर में पर्यटन मंत्री सौंध को मिली जिम्मेदारी

15 अगस्त को CM भगवंत मान फरीदकोट में करेंगे ध्वजारोहण, जालंधर में पर्यटन मंत्री सौंध को मिली जिम्मेदारी

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा इस बार फिरोजपुर में ध्वजारोहण करेंगे

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को रूपनगर (रोपड़) में तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी दी गई है

इस बार "जन भागीदारी" और "सांस्कृतिक एकता" के प्रतीक के रूप में मनाने का फैसला 

चंडीगढ़/जालंधर : 

पंजाब सरकार ने 15 अगस्त 2025 को राज्‍य के विभिन्न जिलों में ध्वजारोहण कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर दी है। जालंधर में आयोजित समारोह में पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुण सिंह सौंध मुख्य अतिथि होंगे और ध्वजारोहण करेंगे। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा इस बार फिरोजपुर में ध्वजारोहण करेंगे।

फरीदकोट में CM मान करेंगे ध्वजारोहण

देशभर में मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत इस बार मुख्यमंत्री भगवंत मान स्वयं फरीदकोट में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में तिरंगा फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को रूपनगर (रोपड़) में तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी दी गई है।

 "जन भागीदारी" और "सांस्कृतिक एकता"

पंजाब सरकार ने इस बार स्वतंत्रता दिवस को "जन भागीदारी" और "सांस्कृतिक एकता" के प्रतीक के रूप में मनाने का फैसला लिया है। सभी जिलों में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शहीदों को श्रद्धांजलि और समाजसेवियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

Related to this topic: