जालंधर में लगने जा रही पासपोर्ट अदालत, लंबित पासपोर्ट आवेदनों का होगा निपटारा
सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक लंबित फाइलों और जमा आवेदनों का निपटारा
जरूरी दस्तावेजों के साथ जालंधर कार्यालय में पहुंच कराए लंबित फाइलों का समाधान
जालंधर।
पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। जल्द ही जालंधर में पासपोर्ट अदालत लगने जा रही है जिससे कई लोगों को फायदा होगा। यह अदालत क्षेत्रीय पासपोर्ट दफतर S.C.O. नंबर 42-51, पॉकेट-1, बस स्टैंड के पास लगाई जाएगी। इसमें 31 अक्टूबर 2025 या इससे पहले जमा किए आवेदनों का निपटारा किया जाएगा जिनकी फाइलें किसी कारण लंबित रह गई इसके उन सबका निपटारा किया जाएगा।
अधिकारी यश पाल ने दी जानकारी

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर के पासपोर्ट दफ्तर में 17 दिसंबर को सभी श्रेणियों के लंबित पासपोर्ट आवेदनों के निपटारे के लिए पासपोर्ट अदालत का आयोजन करने जा रहा है। इस बात की जानकारी क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी यश पाल ने दी है। उन्होंने 31 अक्टूबर या उससे पहले आवेदन करने वाले सभी आवेदकों से अपील की कि वे 17 दिसंबर 2025 को सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक जरूरी दस्तावेजों के साथ पासपोर्ट कार्यालय में पहुंचकर लंबित फाइलों का समाधान करवाएं।