As a precautionary measure, the children were

लुधियाना में सुबह-सुबह स्कूल में लगी भीषण आग, बच्चों और टीचर्स में मची अफरा-तफरी

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 09 2026 12:12:27 PM

लुधियाना में सुबह-सुबह स्कूल में लगी भीषण आग, बच्चों और टीचर्स में मची अफरा-तफरीएतिहातन बच्चों को छुट्टी कर घर भेज दिया गया

लुधियाना में सुबह-सुबह स्कूल में लगी भीषण आग बच्चों और टीचर्स में मची अफरा-तफरी

लुधियाना में सुबह-सुबह स्कूल में लगी भीषण आग, बच्चों और टीचर्स में मची अफरा-तफरी

एतिहातन बच्चों को छुट्टी कर घर भेज दिया गया 

स्कूल मैनेजमैंट ने फायर ब्रिगेड को दी जानकारी

फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर तुरंत काबू पाया

 शॉर्ट सर्किट कारण जनरेटर रूम में आग लगी थी

लुधियाना

लुधियाना में सुबह-सुबह स्कूल में अचानक आग लग गई है। आग लगते ही पूरे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। अचानक आग की लपटें देख टीचर्स और बच्चे सहम गए। जिसके बाद बच्चों को छुट्टी करके घर भेज दिया गया है। स्कूल मैनेजमैंट ने तुरंत फायर ब्रिगेड को इस घटना की जानकारी दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। बड़ा हादसा होने से टल गया।

जनरेटर रूम में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग

बताया जा रहा है कि हादसा सुबह 9 बजे दुगरी फेज-1 अर्बन एस्टेट स्थित राम लाल भसीन पब्लिक स्कूल में हुआ। आम दिनों की तरह ही स्कूल में बच्चों को पढ़ाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक जनरेटर रूम से काला धुआं निकलने लगा, धुआं निकलने के बाद टीचर्स की नज़र उस पर पड़ी। इसी दौरान आग लग गई और बड़ी-बड़ी लपटें रूम से बाहर आने लगी। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण जनरेटर रूम में आग लगी थी।

Related to this topic: