जसवंत सिंह खालड़ा मर्डर केस : होशियारपुर पुलिस से मांगी गई पूर्व DSP की लोकेशन
एक बार फिर चर्चा में जसवंत सिंह खालड़ा हत्याकांड
समय से पहले माफी का प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा था
पता लगाने के लिए होशियारपुर पुलिस को पत्र भेजा है
नाभा ओपन एग्रीकल्चर जेल प्रशासन ने मांगी है रिपोर्ट
पंजाब डेस्क
फिल्म ‘सतलुज’ को लेकर जारी विवाद के बीच मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा हत्याकांड एक बार फिर चर्चा में आ गया है। नाभा ओपन एग्रीकल्चर जेल प्रशासन ने इस मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व डीएसपी जशपाल सिंह का पता लगाने के लिए होशियारपुर पुलिस को पत्र भेजा है। होशियारपुर पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।
2023 में निजी बॉन्ड पर मिली थी रिहाई
जसवंत सिंह खालड़ा हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व डीएसपी जशपाल सिंह को मई 2023 में नाभा ओपन एग्रीकल्चर जेल से एक लाख रुपये के निजी बॉन्ड पर जमानत के आधार पर रिहा किया गया था। अब जेल प्रशासन ने उसकी वर्तमान स्थिति और लोकेशन की जानकारी मांगी है।
समय से पहले रिहाई का प्रस्ताव पेंडिंग
जानकारी के अनुसार, सितंबर 2022 में पंजाब सरकार ने जशपाल सिंह की समय से पहले सजा माफी का प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा था। हालांकि यह प्रस्ताव अभी भी राज्यपाल के पास पेंडिंग है। इसी बीच नाभा ओपन एग्रीकल्चर जेल प्रशासन ने होशियारपुर पुलिस को पूर्व डीएसपी का पता लगाकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।