The mother and son are undergoing treatment

पंजाब में एक ही परिवार के चार लोगों ने खाया जहरीला पदार्थ, पिता-बेटी की मौ’त

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 09 2026 03:15:50 PM

पंजाब में एक ही परिवार के चार लोगों ने खाया जहरीला पदार्थ, पिता-बेटी की मौ’तमां और बेटे का राजिंदरा अस्पताल में ईलाज जारी है

पंजाब में एक ही परिवार के चार लोगों ने खाया जहरीला पदार्थ पिता-बेटी की मौ’त

पंजाब में एक ही परिवार के चार लोगों ने खाया जहरीला पदार्थ, पिता-बेटी की मौ’त

मां और बेटे का राजिंदरा अस्पताल में ईलाज जारी है

डॉक्टरों की टीम घटना के बाद स्थिति पर नजर रखे

पूरे इलाके में शोक का माहौल, पुलिस जांच कर रही

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी

पटियाला 

पटियाला में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। इस घटना में पिता और बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि मां और बेटे का राजिंदरा अस्पताल में ईलाज जारी है। डॉक्टरों की टीम घटना के बाद उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है। पूरे इलाके में शोक का माहौल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं और रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

तबीयत बिगड़ने पर कराया भर्ती

जानकारी के अनुसार, ऑफिसर कॉलोनी निवासी विकास बातिश (45), उनकी पत्नी तमन्ना (43), बेटी खुशी (13) और बेटा कनव (11) ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके कुछ ही देर बाद चारों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन और स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत राजिंदरा अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान विकास बातिश और उनकी बेटी खुशी की मौत हो गई।

घरेलू लेन-देन के विवाद की जांच

अस्पताल में भर्ती तमन्ना और कनव की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम दोनों का लगातार इलाज कर रही है और उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है। डीएसपी सिटी-1 संजीव सिंगला ने बताया कि शुरुआती जांच में घरेलू लेन-देन को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है

Related to this topic: