Protest against Bhana in Jalandhar

जालंधर में भाणा के खिलाफ प्रदर्शन: सिद्धू मूसेवाला की मां का पुतला लाने से बढ़ा विवाद, प्रशंसकों में गुस्सा

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: December 10 2025 05:15:47 PM

जालंधर में पास्टर अंकुर नरूला के खिलाफ तेजस्वी मिन्हास और भाणा सिद्धू द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद, क्रिश्चियन समुदाय ने 10 दिसंबर को डीसी ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

जालंधर में भाणा के खिलाफ प्रदर्शन सिद्धू मूसेवाला की मां का पुतला लाने से बढ़ा विवाद प्रशंसकों में गुस्सा

इस दौरान विरोधकर्ताओं ने तीन पुतले भी लाए।

जालंधर में क्रिश्चन समुदाय द्वारा भाणा सिद्धू और तेजस्वी मिन्हास सहित एक अन्य महिला के पुतले फूंकने का विरोध प्रदर्शन विवादित हो गया।

इस दौरान तीसरे पुतले पर जिस महिला की तस्वीर लगी थी, वह किसी विवादित व्यक्ति की नहीं बल्कि दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर की थी।

जालंधर डेस्क :- 

height=900

इस घटना के सामने आने के बाद मूसेवाला के प्रशंसकों में भारी नाराजगी फैल गई। उन्होंने आरोप लगाए कि चरण कौर को बिना वजह बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, जबकि उनका इस मामले से कोई संबंध नहीं है।

कुछ लोगों का दावा है कि उनका इरादा भाणा सिद्धू की मां का पुतला लाने का था, लेकिन गलती से चरण कौर का पुतला पहुंच गया। फिलहाल क्रिश्चन समुदाय की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Related to this topic: