Rajasthan police raid near Narendra Cinema

जालंधर में बस स्टैंड के नरेंद्र सिनेमा के पास राजस्थान पुलिस की रेड

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: October 29 2025 02:42:46 PM

जालंधर में बस स्टैंड के नरेंद्र सिनेमा के पास राजस्थान पुलिस की रेड, 2 युवकों को किया अरेस्ट

जालंधर में बस स्टैंड के नरेंद्र सिनेमा के पास राजस्थान पुलिस की रेड

राम अवतार ने फेक वेबसाइट मामले में साइबर सेल में शिकायत दर्ज 

गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान संदीव व सन्नत के रूप में हुई है

राजस्थान पुलिस ने बस स्टैंड पुलिस को बतौर सहयोगी अपने साथ लिया

फिलहाल दोनों आरोपी जालंधर में ही हैं, मामले की आगे की कार्रवाई 

जालंधर

जालंधर में राजस्थान की पुलिस ने रेड कर 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को गिरफ्तार करके उन्हें ले गई है। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान संदीव व सन्नत के रूप में हुई है। इस कार्रवाई के दौरान बस अड्डा पुलिस स्टेशन के इंचार्ज मोहिंदर सिंह भी अपनी फोर्स के दौरान मौजूद थे।

फेक वेबसाइट के मामले में किया अरेस्ट

जालंधर पुलिस ने बताया कि राजस्थान के जिझोलाबाड़ में फेक वेबसाइट के मामले में साइबर सेल को राम अवतार नाम के व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत मिलने के बाद राजस्थान पुलिस जालंधर पहुंची और उन्होंने बस स्टैंड पुलिस को सहयोग के तौर पर अपने साथ लिया।

नरेंद्र सिनेमा के पास पुलिस ने रेड की 

पुलिस ने आगे बताया जिसके बाद बस स्टैंड के नरेंद्र सिनेमा के पास पुलिस ने रेड की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल दोनों आरोपी जालंधर में ही हैं। मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related to this topic: