Saurabh Seth met with Chief Minister Mann

जालंधर के विकास को लेकर सौरभ सेठ ने सीएम मान से की मुलाकात

Written by:

Last Updated:

जालंधर के विकास को लेकर सौरभ सेठ ने सीएम मान से की मुलाकात, वार्ड 57 के विकास पर हुई अहम चर्चा

जालंधर के विकास को लेकर सौरभ सेठ ने सीएम मान से की मुलाकात

महानगर में CM मान का जन संवाद, लोगों की समस्याओं को सुना

वार्ड नंबर 57 की पार्षद कविता सेठ के पति सौरभ सेठ ने की चर्चा

क्षेत्र में नागरिक समस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण बिंदु सामने रखे गए

यह जन-संवाद कार्यक्रम सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक रहा

विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाएगा

जालंधर

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में आम लोगों के साथ बातचीत की। जालंधर में सीएम मान ने अपने सरकारी आवास पर लोगों के साथ जन संवाद किया और उनकी समस्याओं का निपटारा किया। यह जनसंवाद करीब 2 घंटे तक चला। इस दौरान उन्होंने कई लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। जालंधर के वार्ड नंबर 57 की पार्षद कविता सेठ के पति सौरभ सेठ ने वार्ड की बेहतरी और विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं, विकास कार्यों और नागरिक समस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण बिंदु सामने रखे गए। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर जालंधर हिमांशु अग्रवाल भी मौजूद रहे। 

11 से 1 बजे तक रहा जन संवाद

मुख्यमंत्री का यह जन-संवाद कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहा। इस दो घंटे के निर्धारित समय में सीएम विभिन्न इलाकों से आए आम लोगों और प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। इन 2 घंटों में सीएम मान ने लोगों की समस्याओं को मौके पर निपटाने के अधिकारियों को आदेश दिए।

सीएम ने NRI की बात को सुना

सीएम मान से मुलाकात करने के बाद व्यक्ति ने कहा कि वह इंग्लैंड से आया है और सीएम से मिलने के लिए यहां पहुंचा है। मेरी जमीन का मसला था। सीएम साहब ने मेरा केस बहुत ध्यान से सुना और मुझे बहुत अच्छा लगा। उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि मेरा केस चंडीगढ़ गया है और उसका जल्द समाधान होगा।

विकास कार्यों में तेजी लाई जाए

उन्होंने बैठक के तुरंत बाद संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने के आदेश दिए। प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि वार्ड नंबर 57 में लंबित समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा और विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाएगा।

Related to this topic: