Several prominent schools in Jalandhar

जालंधर में कई नामी स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी!

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: December 15 2025 05:07:40 PM

जालंधर में कई नामी स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी! KMV कॉलेज समेत स्कूल को करवाया गया खाली

जालंधर में कई नामी स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

धमकी भरी सूचना के तुरंत बाद प्रशासन हरकत में आ गया 

वहीं, सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गईं

पुलिस की अलग-अलग टीमें चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रही हैं

बम निरोधक दस्ते व डॉग स्क्वायड की मदद से हो रही जांच 

किसका हाथ है, शरारती तत्व की करतूत है या कोई साजिश

पुलिस हर एंगल से गहनता से जांच कर रही : थाना 8 प्रभारी

जालंधर

जालंधर शहर में आज उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब शहर के प्रतिष्ठित केएमवी कॉलेज (KMV College) और कुछ नामी निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस धमकी भरी सूचना के तुरंत बाद प्रशासन हरकत में आ गया और शिक्षण संस्थानों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और एहतियात के तौर पर कॉलेज और स्कूल परिसर को पूरी तरह से खाली करवा लिया ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। मौके पर नार्थ के एसीपी के साथ साइबर सेल की टीम जांच के लिए पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ जांच में जुट गया है। 

सुरक्षा के मद्देनजर सर्च ऑपरेशन

height=720

थाना 8 के प्रभारी साहिल चौधरी ने बताया कि बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की मदद से भी जांच की जा रही है। अभी तक की गई तलाशी अभियान में किसी भी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, जो राहत की बात है। हालांकि, स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है। यह धमकी भरा संदेश कहां से आया और इसके पीछे किसका हाथ है। यह शरारती तत्व की करतूत है या कोई बड़ी साजिश, पुलिस हर एंगल से इसकी गहनता से जांच कर रही है।

10 से 11 स्कूलों को मिली धमकी

डिप्टी कमिश्नर (DC) हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि शहर के लगभग 10 से 11 स्कूलों को इस तरह की धमकी भरी कॉल या ई-मेल प्राप्त हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तक अगले दिन स्कूलों में छुट्टी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। डीसी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही इस संबंध में आदेश जारी किए जाएंगे। यह घटना सामने आने के बाद शहर के कई अन्य नामी स्कूलों में भी एहतियातन छुट्टी कर दी गई।

मेल ‘फेक’ लग रहे हैं, जांच जारी

पुलिस कमिश्नर (CP) धनप्रीत कौर ने कहा कि साइबर सेल की टीम गहनता से जांच कर रही है। पुलिस कमिश्नर ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह से पैनिक न करें। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। जिन स्कूलों को धमकी नहीं मिली है, उनके मैनेजमेंट को भी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सीपी ने आश्वस्त किया कि सभी स्कूलों की तलाशी का काम जारी है और देर शाम तक यह छानबीन पूरी कर ली जाएगी।

Related to this topic: