The high-voltage drama was caught on camera

जालंधर में Model Town शोरूम में भिड़ीं बहू और सास

Written by:

Last Updated:

जालंधर में Model Town शोरूम में भिड़ीं बहू और सास, कैमरे में कैद हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

जालंधर में model town शोरूम में भिड़ीं बहू और सास

एक महिला और उसके ससुराल पक्ष के बीच विवाद हाथापाई तक पहुंच गया

सीसीटीवी में 3 महिलाओं के बीच कहासुनी के बाद झगड़ा होता नजर आया

महिला ने घटना की रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है

फिलहाल घटना की शिकायत पंजाब पुलिस के थाना डिवीजन नंबर 6 में दी

जालंधर

जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में स्थित लक्षता-लिप्सी शोरूम में उस समय हंगामा हो गया जब एक महिला और उसके ससुराल पक्ष के बीच विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तीन महिलाओं के बीच कहासुनी के बाद झगड़ा होता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि संबंधित परिवार देओल नगर क्षेत्र का रहने वाला है।

पीड़िता ने लगाए आरोप

पिंकी नाम की महिला का आरोप है कि उसकी सास और देवरानी शोरूम में उससे मारपीट करने पहुंचीं। उसने दावा किया कि उसके पति का निधन हो चुका है और वह नौकरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही है। महिला ने घटना की रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है।

सीसीटीवी में दिखा झगड़ा

फुटेज के अनुसार पहले तीनों महिलाएं आपस में बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान सफेद कपड़े पहने एक महिला ने दूसरी की गर्दन पकड़ ली, जिसके बाद दोनों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। शोरूम स्टाफ भी मौके पर मौजूद था। तीसरी महिला बीच-बचाव करती नजर आई और कुछ देर बाद तीनों बहस करते हुए बाहर निकल गईं।

सड़क तक पहुंचा विवाद

दूसरे कैमरे की रिकॉर्डिंग में विवाद शोरूम से बाहर सड़क तक पहुंचता दिख रहा है। वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड तीनों को शांत रहने और वहां से हटने के लिए कहता दिखाई देता है। फिलहाल शिकायत पंजाब पुलिस के थाना डिवीजन नंबर 6 में दी गई है, जबकि दूसरे पक्ष का बयान अभी सामने नहीं आया है।

Related to this topic: