Theft in Jalandhar, a short distance

जालंधर में पुलिस नाके से कुछ दूरी पर चोरी

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: November 19 2025 03:13:09 PM

जालंधर में पुलिस नाके से कुछ दूरी पर चोरी, मेन मार्किट से चोर सेकंडों में बाइक लेकर फरार

जालंधर में पुलिस नाके से कुछ दूरी पर चोरी

पास की दुकान के सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पता चला 

मुंह पर रुमाल बांध युवक कुछ ही सेकंड में बाइक लेकर फुर्र

प्रशासन से न्याय की गुहार, बाइक बरामद कराने की मांग की 

दिलकुशा मार्किट में वाहन चोरी की यह पहली घटना नहीं हैं

जालंधर

जालंधर शहर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। वही चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे सबसे व्यस्त बाजारों में भी आसानी से घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताज़ा मामला दिलकुशा मार्किट से सामने आया है, जहां न्यू मॉडल हाउस का एक व्यक्ति सामान लेने पहुंचा और कुछ ही सेकंड में उसकी बाइक चोरी हो गई। इसके बाद जब पास की दुकान के सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पता चला कि एक युवक, जिसने मुंह पर रुमाल बांध रखा था, कुछ ही सेकंड में बाइक लेकर फरार हो गया। 

दिलकुशा मार्किट से चंद सेकंड में बाइक चोरी

हैरानी की बात यह है कि इस मार्किट से थोड़ी ही दूरी पर भगवान वाल्मीकि चौक पर पुलिस का नाका लगा रहता है, जहां रोजाना चालान काटे जाते हैं। इसके बावजूद चोर नाके के पास ही बेखौफ चोरी कर रहे हैं। पीड़ित माधव शर्मा, पुत्र सोमनाथ शर्मा ने थाना नंबर 4 में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और अपनी बाइक बरामद कराने की मांग की है।

पहले भी कई बार चोरी की वारदातें हो चुकी हैं 

उन्होंने बताया कि वे दोपहर 2:30 बजे अपनी बाइक नंबर PB 08 BU 0975 पर सामान लेने पहुंचे थे। लगभग 3 बजे जब वापस लौटे तो देखा कि पार्किंग से उनकी बाइक गायब थी। गौरतलब है कि दिलकुशा मार्किट में वाहन चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार यहां चोरी की वारदातें हो चुकी हैं और दुकानदार कई बार चोरों को रंगे हाथों पकड़ चुके हैं।

Related to this topic: