Uproar over fake currency notes dispensed from ATM

जालंधर में एटीएम से नकली नोट निकलने पर हंगामा

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: December 08 2025 03:15:22 PM

जालंधर में एटीएम से नकली नोट निकलने पर हंगामा, बैंक ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

जालंधर में एटीएम से नकली नोट निकलने पर हंगामा

नोट न सिर्फ नकली था बल्कि निकाले गए सभी नोट फटे हुए थे 

मामले की गहनता से जांच की जायेगी और दोषियों पर कार्रवाई

प्रमुख सुरक्षा विशेषताएं गायब थीं या गलत तरीके से मुद्रित थीं

जालंधर

जालंधर में एक एटीएम से नकली नोट निकलने से इलाके में हड़कंप मच गया. ये मामला 66 फीट रोड से सामने आया है. हालांकि, पीड़ित द्वारा निकाला गया नोट न सिर्फ नकली था बल्कि निकाले गए सभी नोट फटे हुए थे और उनकी क्वालिटी और प्रिंट भी खराब थी. लोगों द्वारा तुरंत बैंक अधिकारियों को सूचित किया गया। बैंक अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जायेगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

एटीएम अस्थायी तौर पर बंद 

पीड़ित ने बताया कि नोट देखने में साधारण कागज की तरह लग रहे थे. नोटों पर सुरक्षा धागा, वॉटरमार्क और अन्य प्रमुख सुरक्षा विशेषताएं या तो गायब थीं या गलत तरीके से मुद्रित थीं। कई नोट किनारे से फटे हुए थे. घटना के बाद मौके पर जाकर शिकायत दर्ज करायी गयी. बैंक प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और एटीएम को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है।

Related to this topic: