Video of a drunk policeman

जालंधर के मकसूदां इलाके में नशे में धुत्त पुलिसकर्मी की स्कूटर चलाते की वीडियो वायरल, कई गाड़ियों से टकराने से बचा |

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: August 04 2025 02:11:01 PM

जालंधर के मकसूदां इलाके में नशे में धुत्त पुलिसकर्मी की स्कूटर चलाते की वीडियो वायरल, कई गाड़ियों से टकराने से बचा

जालंधर के मकसूदां इलाके में नशे में धुत्त पुलिसकर्मी की स्कूटर चलाते की वीडियो वायरल कई गाड़ियों से टकराने से बचा |

जालंधर के मकसूदां इलाके में नशे में धुत्त पुलिसकर्मी की स्कूटर चलाते की वीडियो वायरल, कई गाड़ियों से टकराने से बचा

दावा किया जा रहा है कि पुलिसकर्मी ने नशा किया है और वह नशे में ही स्कूटर ड्राइव कर रहा है

पहले-पहले सामने आ रही कार से टकराने से बाल-बाल बच जाता है एक्टिवा सवार पुलिस कर्मी 

एक्टिवा का संतुलन खो देता है, उसके बाद सामने से आ रहे एक्टिवा सवार से टकराने से बचता है

आरोप है कि एक्टिवा सवार पुलिसकर्मी गलत वाहन चलाने दौरान बड़ा हादसा होने से भी टल गया

जालंधर : 

जालंधर में एक पुलिसकर्मी की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। जिसमें वह स्कूटर चलाते हुए जा रहा है, पर इस दौरान वह कई बार गाड़ियों से टकराने से बचता हुआ दिख रहा है। दावा किया जा रहा है कि पुलिसकर्मी ने नशा किया है और वह नशे में ही स्कूटर ड्राइव कर रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो जालंधर के मकसूदां के इलाके की है। 

बाल-बाल बच जाता है एक्टिवा सवार 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टिवा सवार पुलिस कर्मी पहले सामने से आ रही कार से टकराने से बाल-बाल बच जाता है। जिसके बाद वह एक्टिवा का संतुलन खो देता है, उसके बाद वह सामने से आ रहे एक्टिवा सवार से टकराने से बचता है। 

वायरल वीडियो की जांच की जा रही 

वायरल वीडियो में आरोप है कि पुलिस कर्मी नशे में धुत्त होकर एक्टिवा चला रहा था। एक्टिवा सवार पुलिसकर्मी गलत वाहन चलाने के दौरान बड़ा हादसा होने से भी टल गया। हालांकि इस वीडियो के वायरल होने के बाद किसी उच्च अधिकारी का कोई स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।

Related to this topic: