Wow, Jalandhar Police!

वाह रे जालंधर पुलिस!

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: October 03 2025 03:26:58 PM

वाह रे जालंधर पुलिस! जिस Wanted आरोपी को पकड़ना था, उसी ने दशहरे पर DSP जी को कर दिया सम्मानित

वाह रे जालंधर पुलिस

हैरानी की बात यह है कि पुलिस अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार करने के बजाय खुशी-खुशी सम्मान स्वीकार किया

किरकिरी का कारण जिस जुआ लूटकांड में दविंदर उर्फ डीसी वांटेड था, वह महज चार दिन पहले ही हुआ था

27 सितंबर की आधी रात काजी मंडी से सटे दौलतपुरी में करीब 15 लाख की जुआ लूट की वारदात में शामिल 

डीएसपी बोले-बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि पुलिस उसकी तलाश कर रही है और वह किसी मामले में वांटेड है 

जालंधर 

दशहरे के अवसर पर जालंधर के आदमपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक जुआ लूटकांड का वांटेड आरोपी पुलिस की आंखों के सामने न सिर्फ सरेआम दशहरे का आयोजन करता रहा, बल्कि उसने मंच पर जालंधर पुलिस के एक डीएसपी को सम्मानित भी किया। हैरानी की बात यह है कि पुलिस अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार करने के बजाय खुशी-खुशी सम्मान स्वीकार किया।

4 दिन पहले की थी 15 लाख रुपए की लूट 

यह घटना जालंधर पुलिस के लिए किरकिरी का बड़ा कारण बन गई है, क्योंकि जिस जुआ लूटकांड में आरोपी दविंदर उर्फ डीसी वांटेड था, वह महज चार दिन पहले ही हुआ था। दविंदर पर 27 सितंबर की आधी रात काजी मंडी से सटे दौलतपुरी में करीब 15 लाख रुपए की जुआ लूट की वारदात में शामिल होने का आरोप है। उसने यह लूट हरगोबिंद नगर के चिंटू के साथ मिलकर की थी।

DSP ने दी सफाई, बिल्कुल अंदाजा नहीं था

जब इस पूरे घटनाक्रम की तस्वीरें आईं और जालंधर पुलिस की आलोचना शुरू हुई तो डीएसपी ने सफाई दी। कहा कि उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि पुलिस उसकी तलाश कर रही है और वह किसी मामले में वांटेड है। फिलहाल इस मामले ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर एक वांटेड आरोपी इतनी आसानी से एक सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन कैसे कर सकता है और पुलिस अधिकारियों को इसकी भनक तक क्यों नहीं लगी।

Related to this topic: