A container tyre burst on the Delhi-Mumbai

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कंटेनर टायर फटने से हुआ बेकाबू

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: November 21 2025 05:59:54 PM

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कंटेनर टायर फटने से हुआ बेकाबू, पोल से टकराते ही ब्लास्ट

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कंटेनर टायर फटने से हुआ बेकाबू

हादसे के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया

तेज रफ्तार कंटेनर अचानक पोल से टकराकर आग की लपटों में घिर जाता है

अंदर लगे एसी में स्पार्किंग से आग भड़की, ड्राइवर बाहर नहीं निकल सका

सीसीटीवी में लग रहा या ड्राइवर को झपकी आई या गाड़ी का बैलेंस बिगड़ा

नेशनल डेस्क

राजस्थान के दौसा में दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। राहुवास थाना क्षेत्र में दोपहर करीब 12 बजे एक बेकाबू कंटेनर एलईडी पोल से टकरा गया। टक्कर होते ही कंटेनर में जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई, जिसमें ड्राइवर जिंदा जल गया। मृतक ड्राइवर की पहचान आकाश (26) निवासी उन्नाव के रूप में हुई है। हादसे के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

घटना का सीसीटीवी सामने आया

इस घटना का सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें कंटेनर दिल्ली की ओर से तेज रफ्तार से आता दिखाई दे रहा है और अचानक पोल से टकराकर आग की लपटों में घिर जाता है। एएसपी दिनेश अग्रवाल के अनुसार, कंटेनर उन्नाव (उत्तरप्रदेश) से मुंबई मीट लेकर जा रहा था। डूंगरपुर इंटरचेंज के पास टायर फटने से कंटेनर अनियंत्रित हो गया और सीधे एलईडी पोल से जा टकराया। आशंका है कि अंदर लगे एसी में स्पार्किंग से आग भड़की, जिससे ड्राइवर बाहर नहीं निकल सका।

केबिन से ड्राइवर का कंकाल मिला

कंटेनर के केबिन से केवल ड्राइवर का कंकाल रह गया था, जिसे बाहर निकाला गया। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग भी जमा हो गए।दौसा एसपी सागर राणा ने बताया कि हादसा पिलर नंबर 209 के पास हुआ। सीसीटीवी में लग रहा है कि या तो ड्राइवर को झपकी आई, या वाहन का बैलेंस बिगड़ा। हादसे के बाद कंटेनर के फ्रीजिंग सिस्टम में गड़बड़ी आई, जिससे आग लगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related to this topic: