A major accident was averted

महाराष्ट्र में वर्धा–सिंधी रेलवे सेक्शन के पास बड़ा हादसा टला

Written by:

Last Updated:

महाराष्ट्र में वर्धा–सिंधी रेलवे सेक्शन के पास बड़ा हादसा टला, GT एक्सप्रेस के पार्सल कोच में लगी आग

महाराष्ट्र में वर्धा–सिंधी रेलवे सेक्शन के पास बड़ा हादसा टला

रेलवे ने तुरंत सतर्कता दिखाकर ट्रेन रोक दी

सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया

दूसरी ओर रेलवे प्रशासन ने राहत की सांस ली

डॉक्टर टीम और रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचा

नेशनल डेस्क

महाराष्ट्र के वर्धा–सिंधी रेलवे सेक्शन के पास GT एक्सप्रेस के एक कोच में अचानक आग लग गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन को रोक दिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेलवे प्रशासन ने राहत की सांस ली है कि समय रहते बड़ा हादसा टल गया।

आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं 

जानकारी के अनुसार आग ट्रेन के पार्सल डिब्बे में लगी थी। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है और रेलवे द्वारा मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती रिपोर्ट में किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।

डॉक्टरों की टीम और रेस्क्यू दल पहुंचा

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डॉक्टरों की एक टीम और इमरजेंसी रेस्क्यू दल पहुंच गया। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आने के बाद पार्सल डिब्बे को अलग कर दिया गया और GT एक्सप्रेस को आगे के सफर के लिए रवाना कर दिया गया।

Related to this topic: