नैंसी की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर अकाश हरीके ने ली है
क्योंकि यह बीबी धर्म और खालिस्तान के बारे गलत बोलती थी
हर किसी पर विवादित टिप्पणियां मौत का कारण भी बन गईं
मां बोली-पहले भी 2 बार हमलों में उनकी बेटी बच निकली थी
नई दिल्ली
कनाडा में पंजाबी यूट्यूबर नैंसी ग्रेवाल की हत्या के मामले को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई। नैंसी की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर अकाश हरीके ने ली है। उसने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। इस पोस्ट में उसने हत्या करने की वजह भी बताई है।
अकाश हरीके ने बताया क्यों मारा
गैंगस्टर ने लिखा कि कत्ल हमारे भाईयों ने किया है क्योंकि यह बीबी धर्म और खालिस्तान के बारे गलत बोलती थी। विवादित टिप्पणियां मौत का कारण बन गईं। खासकर कनाडा के गुरुद्वारों में खालिस्तानियों के कब्जे के वीडियो डालने से नैंसी कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई।
नैंसी की मां ने किए अहम खुलासे
नैंसी की मां ने खुलासा किया था कि बेटी पर इससे पहले हुए 2 बार हमलों में वह बच निकली थी। बेटी के कत्ल का कारण उसका न डरना बना। खालिस्तानी चाहते थे कि वो उनके साथ काम करे। विवादित टिप्पणियों पर माफी मांगे। लेकिन नैंसी ने ऐसा करने से मना कर दिया था।
नैंसी अक्सर रहती थी विवादों में
बता दें कि नैंसी अक्सर पंजाब के राजनीतिक और धार्मिक मामलों को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो बनाती रहती थी। जिस कारण वह अक्सर चर्चा में रहती थी। नैंसी ने डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरदिंर सिंह ढिल्लों और अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को लेकर भी विवादित बयान दे चुकी थी।