A massive fire broke out in a four-storey

दिल्ली के पालम इलाके में इमारत में लगी भीषण आग

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: March 18 2026 03:08:27 PM

दिल्ली के पालम इलाके में इमारत में लगी भीषण आग, 4 मंजिला मकान में 6 लोगों की मौ’त

दिल्ली के पालम इलाके में इमारत में लगी भीषण आग

आग की शुरुआत कॉस्मेटिक दुकान से हुई, जो तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई

18 लोग मौजूद थे, कुछ लोगों ने जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिलों से छलांग लगा दी

पालम मेट्रो स्टेशन के पास गली नंबर 2 में हुई इस घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

दमकल की करीब 30 गाड़ियां आग बुझाने और फंसे लोगों को निकालने में जुटी रहीं

नई दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पालम इलाके से बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक चार मंजिला मकान में भीषण आग लगने से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग की शुरुआत ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक कॉस्मेटिक दुकान से हुई, जो तेजी से ऊपर की मंजिलों तक फैल गई।

आग लगते ही अफरा-तफरी मची

घटना के समय मकान में कुल 18 लोग मौजूद थे। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिलों से छलांग लगा दी, जबकि बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने से कई लोग अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग पहुंचा।

दमकल की करीब 30 गाड़ियां जुटीं

बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। पालम मेट्रो स्टेशन के पास गली नंबर 2 में हुई इस घटना के बाद दमकल की करीब 30 गाड़ियां आग बुझाने और फंसे लोगों को निकालने में जुटी रहीं। सुबह करीब 7 बजे कॉल मिलने के बाद से राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

Related to this topic: