Person who fired shots at Punjabi singer

पंजाबी सिंगर AP ढिल्लों के घर फायरिंग करने वाला होगा डिपोर्ट

Last Updated: June 17 2026 02:36:23 PM

पंजाबी सिंगर AP ढिल्लों के घर फायरिंग करने वाला होगा डिपोर्ट, कोर्ट में आरोपी ने किया बड़ा खुलासा

पंजाबी सिंगर ap ढिल्लों के घर फायरिंग करने वाला होगा डिपोर्ट

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है शूटर अभिजीत किंगरा 

अपराधी को निष्कासित किया जाना चाहिए : IRB

IRB ने 15 जून को डिपोर्टेशन का फैसला सुनाया है

मामले को लेकर कई नए सवाल भी खड़े हो गए हैं

पंजाब डेस्क

पंजाबी गायक एपी ढिल्लों के कनाडा स्थित घर पर फायरिंग करने के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े शूटर अभिजीत किंगरा को कनाडा से डिपोर्ट करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। कनाडा के इमिग्रेशन एंड रिफ्यूजी बोर्ड (IRB) ने स्पष्ट किया है कि किंगरा जैसे अपराधी को देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है और उसे जल्द से जल्द निष्कासित किया जाना चाहिए।

कनाडा की जेल में बंद है किंगरा

अभिजीत किंगरा पिछले करीब एक साल से कनाडा की जेल में बंद है। उस पर एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग करने के अलावा कई लोगों से रंगदारी वसूलने के आरोप भी लगे हुए हैं। मामले की सुनवाई के बाद आईआरबी ने 15 जून को उसके खिलाफ डिपोर्टेशन का फैसला सुनाया।

भारत में जान का खतरा बताया

सुनवाई के दौरान किंगरा ने बोर्ड के सामने दावा किया कि यदि उसे भारत भेजा गया तो उसकी हत्या की जा सकती है। उसने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए डिपोर्टेशन का विरोध किया। हालांकि बोर्ड ने उसकी दलीलों को स्वीकार नहीं किया और डिपोर्ट के आदेश बरकरार रखे।

4 हजार डॉलर मिलने का दावा

सुनवाई के दौरान किंगरा ने एक अहम खुलासा भी किया। उसने बताया कि एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग करने के लिए उसके एक सहयोगी ने उसे 4,000 डॉलर देने की पेशकश की थी। तभी उसने इस वारदात को अंजाम दिया। बयान के बाद मामले को लेकर कई नए सवाल भी खड़े हो गए हैं।

Related to this topic: