Bomb threat created panic in Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट में बम की धमकी से मचा हड़कंप

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: September 12 2025 04:51:40 PM

दिल्ली हाईकोर्ट में बम की धमकी से मचा हड़कंप, धमकी भरे ईमेल के बाद अफरा-तफरी में खाली कराया गया कोर्ट परिसर

दिल्ली हाईकोर्ट में बम की धमकी से मचा हड़कंप

सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं और पूरे परिसर को तुरंत खाली करा दिया

कोर्ट परिसर में पहुंचा पुलिस बल व बम निरोधक दस्ता और तलाशी अभियान में नहीं मिला बम

नेशनल डेस्‍क 

दिल्ली हाईकोर्ट में शुक्रवार को ईमेल के ज़रिए कोर्ट परिसर में बम रखने की धमकी मिली। इस धमकी भरे ईमेल के बाद अचानक अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं और पूरे परिसर को तुरंत खाली करा दिया गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बम निरोधक दस्ता का तलाशी अभियान जारी रहा।

तीन बम रखे जाने की कही बात

हालांकि पुलिस की अभी तक की जांच में कोर्ट परिसर से किसी तरह का कोई बम नहीं मिला है। दूसरी ओर धमकी देने वाले शख्स ने कोर्ट परिसर में तीन बम रखे जाने की बात कही है। पुलिस पूरे परिसर की अभी भी जांच कर रही है।

Related to this topic: