If his friends hadn't been with him on July 19

जिम, हेल्दी लाइफस्टाइल के बावजूद पंजाबी सिंगर को आया हार्ट अटैक; बोले- जिंदगी का कोई भरोसा नहीं

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 20 2026 04:47:09 PM

जिम, हेल्दी लाइफस्टाइल के बावजूद पंजाबी सिंगर को आया हार्ट अटैक; बोले- जिंदगी का कोई भरोसा नहीं19 जुलाई उनके दोस्त साथ न होते तो शायद वह आज जिंदा नहीं होते

जिम हेल्दी लाइफस्टाइल के बावजूद पंजाबी सिंगर को आया हार्ट अटैक बोले- जिंदगी का कोई भरोसा नहीं

जिम, हेल्दी लाइफस्टाइल के बावजूद पंजाबी सिंगर को आया हार्ट अटैक; बोले- जिंदगी का कोई भरोसा नहीं

19 जुलाई उनके दोस्त साथ न होते तो शायद वह आज जिंदा नहीं होते

 लोगों की मदद करें और अपनी सेहत को सबसे पहली प्राथमिकता दें

सिर्फ फिटनेस नहीं, बल्कि नियमित चेकअप के लिए जागरूक करेंगे

घटना के बाद उन्हें एहसास हुआ जिंदगी बहुत छोटी और अनिश्चित है

पंजाब डेस्क

पंजाबी सिंगर, एक्टर, मॉडल और फिटनेस इन्फ्लुएंसर करनदीप ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा अनुभव साझा किया है, जिसने उनके लाखों प्रशंसकों को हैरान कर दिया। ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले 32 साल के करनदीप को अचानक हार्ट अटैक आ गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए बताया कि 19 जुलाई उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल दिन था और अगर उस समय उनके दोस्त साथ न होते तो शायद वह आज जिंदा नहीं होते। रूपनगर (रोपड़) के रहने वाले करनदीप ने कहा कि इस घटना ने उनकी सोच पूरी तरह बदल दी है और अब वह युवाओं को सिर्फ फिटनेस ही नहीं, बल्कि नियमित मेडिकल चेकअप के लिए भी जागरूक करेंगे। करनदीप ने कहा कि इस घटना ने उन्हें पहले से भी ज्यादा विनम्र बना दिया है। उन्होंने कहा, “मुझे नई जिंदगी मिली है और अब मेरा नजरिया पूरी तरह बदल गया है। जब तक सांस है, अच्छे काम करें, लोगों की मदद करें और अपनी सेहत को सबसे पहली प्राथमिकता दें।”

बोले- जिंदगी का कोई भरोसा नहीं

करनदीप ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि केवल जिम करना या फिट दिखना ही अच्छी सेहत की गारंटी नहीं है। उन्होंने कहा कि “चाहे आप कितने भी फिट हों, समय-समय पर अपना मेडिकल चेकअप जरूर करवाएं, क्योंकि कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता।” इस हादसे के दौरान उनकी जान उनके दोस्तों की वजह से बच सकी। अगर सही समय पर मदद नहीं मिलती, तो शायद आज वह इस दुनिया में नहीं होते। उन्होंने इसे भगवान का दूसरा मौका बताते हुए कहा कि अब वह अपनी जिंदगी और अधिक सकारात्मक तरीके से जीना चाहते हैं।

सेहत कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए

करनदीप ने कहा कि इस घटना के बाद उन्हें एहसास हुआ कि जिंदगी बहुत छोटी और अनिश्चित है। इंसान चाहे कितना भी फिट क्यों न हो, हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक या अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं कभी भी आ सकती हैं। इसलिए सेहत को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपने परिवार के साथ समय बिताने और रिश्तों को महत्व देने की भी अपील की। उनका कहना था कि इस दुनिया से जाते समय न पैसा साथ जाता है, न गाड़ियां और न ही दौलत। इसलिए हमेशा ईमानदारी से जीवन जिएं, अपनों से प्यार करें और दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहें।

Related to this topic: