When people found the vehicle suspicious,

अमृतसर में थार में मिली युवक की लाश, मोबाइल-शराब की बोतल भी बरामद; पुलिस शव समेत गाड़ी ले गई

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 20 2026 05:01:16 PM

अमृतसर में थार में मिली युवक की लाश, मोबाइल-शराब की बोतल भी बरामद; पुलिस शव समेत गाड़ी ले गईजब लोगों को गाड़ी संदिग्ध लगी तो इसकी सूचना पुलिस को दी

अमृतसर में थार में मिली युवक की लाश मोबाइल-शराब की बोतल भी बरामद पुलिस शव समेत गाड़ी ले गई

अमृतसर में थार में मिली युवक की लाश, मोबाइल-शराब की बोतल भी बरामद; पुलिस शव समेत गाड़ी ले गई

जब लोगों को गाड़ी संदिग्ध लगी तो इसकी सूचना पुलिस को दी

गाड़ी से शराब की खुली बोतल और एक मोबाइल फोन मिला है

वहीं युवक की पहचान होने पर ही पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है

अमृतसर : 

अमृतसर में सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़ी काले रंग की थार गाड़ी से एक युवक की लाश बरामद होने से सनसनी फैल गई। यह गाड़ी बीती रात से ही यहां खड़ी थी। जब लोगों को गाड़ी संदिग्ध लगी तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गाड़ी की छानबीन की तो उसमें युवक का शव मिला। इसके बाद पुलिस शव समेत गाड़ी को अस्पताल ले गई। पुलिस के अनुसार, गाड़ी से शराब की खुली बोतल और एक मोबाइल फोन मिला है। मोबाइल बंद था। पुलिस गाड़ी के नंबर से इसके मालिक की तलाश करने में जुटी है। साथ ही टेक्निकल टीम गाड़ी से बरामद मोबाइल फोन को ऑन कर उसका डेटा निकाल रही है। अब तक मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है। वह टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। युवक की पहचान होने पर उसका पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

पुलिस को कंट्रोल रूम में मिली थी सूचना

पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 11 बजे कंट्रोल रूम में सूचना मिली थी कि अमृतसर के नारायणगढ़ इलाके में सड़क के किनारे एक संदिग्ध थार खड़ी है। जानकारी मिलने पर टीम मौके पर पहुंची तो वहां पहले से भीड़ जमा थी। लोग थार गाड़ी (PB02FC-4300) को घेरकर खड़े थे। गाड़ी के शीशे बंद थे और उसकी ड्राइविंग सीट के बगल वाली सीट पर सीट बेल्ट लगाए एक युवक बैठा था। हालांकि, गाड़ी अनलॉक ही थी। लोगों के मुताबिक, वह युवक मर चुका था। पुलिस ने फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुलाई।

गाड़ी से शराब की बोतल और मोबाइल मिला

फोरेंसिक एक्सपर्ट ने मौके और गाड़ी अंदर से सबूत जुटाए। गाड़ी के अंदर से एक मोबाइल फोन मिला, जो बंद था। उसे जब्त कर लिया गया। इसके अलावा, शराब की एक बोतल मिली। बोतल की सील टूटी हुई थी। उसे भी सबूत के तौर पर जब्त किया गया। इसके बाद पुलिस ने मौके से भीड़ हटाई और थार गाड़ी को लाश समेत अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने भी युवक को मृत बताया। इसके बाद उसके शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया। उसकी पहचान के लिए शव के फोटो आसपास के पुलिस स्टेशनों में भेजे गए हैं।

Related to this topic: