Strong winds with speeds of 30 to 40 kmph are like

पंजाब और चंडीगढ़ में तेज बारिश : जालंधर में दिन में छाया अंधेरा, 2 बजे तक हेवी रेन और बिजली गिरने का अलर्ट

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 20 2026 05:10:30 PM

पंजाब और चंडीगढ़ में तेज बारिश : जालंधर में दिन में छाया अंधेरा, 2 बजे तक हेवी रेन और बिजली गिरने का अलर्ट30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई

पंजाब और चंडीगढ़ में तेज बारिश  जालंधर में दिन में छाया अंधेरा 2 बजे तक हेवी रेन और बिजली गिरने का अलर्ट

पंजाब और चंडीगढ़ में तेज बारिश : जालंधर में दिन में छाया अंधेरा, 2 बजे तक हेवी रेन और बिजली गिरने का अलर्ट

30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई 

शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है

एक जून से अब तक चंडीगढ़ में 214.2 मिमी बारिश हुई, जो 30.6% कम है

वहीं, न्यूनतम तापमान 26.4°C रहा, 23 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी 

चंडीगढ़ : 

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदल गया है। राजपुरा, डेराबस्सी, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, चंडीगढ़, खरड़, रूपनगर, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर, नंगल, होशियारपुर, दसूया, मुकेरियां, गुरदासपुर, पठानकोट और धार कलां सहित कई इलाकों के लिए ‘टेक एक्शन’ अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। विभाग ने 23 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी किया है।

चंडीगढ़ में 24 घंटों में 6.4 मिमी बारिश 

चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 6.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। हालांकि, बारिश के बाद धूप निकलने से उमस बढ़ गई। शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। एक जून से अब तक चंडीगढ़ में 214.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 30.6% कम है।

पंजाब में बठिंडा रहा सबसे गर्म 

पंजाब के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके बावजूद कई इलाकों में गर्मी का असर बरकरार रहा। बठिंडा राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद फिरोजपुर में 37.3 डिग्री और बरनाला में 36.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। राज्य का औसत अधिकतम तापमान पिछले दिन की तुलना में 1 डिग्री सेल्सियस कम रहा और सामान्य के आसपास बना है। 

उमस से राहत मिलने की उम्मीद

वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान पठानकोट में 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 23 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के सात दिन के पूर्वानुमान के अनुसार 21 से 23 जुलाई के बीच चंडीगढ़, मोहाली और पंजाब के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। 21 जुलाई को राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश होने का अनुमान है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Related to this topic: