At night, his wife Sapna had gone to close

लुधियाना के शिव शक्ति मंदिर में बेअदबी, मूर्तियों में की तोड़फोड़; डमरू ले जाने की कोशिश

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 20 2026 05:03:55 PM

लुधियाना के शिव शक्ति मंदिर में बेअदबी, मूर्तियों में की तोड़फोड़; डमरू ले जाने की कोशिशरात के समय उनकी पत्नी सपना मंदिर के कपाट बंद करने गई थीं

लुधियाना के शिव शक्ति मंदिर में बेअदबी मूर्तियों में की तोड़फोड़ डमरू ले जाने की कोशिश

लुधियाना के शिव शक्ति मंदिर में बेअदबी, मूर्तियों में की तोड़फोड़; डमरू ले जाने की कोशिश

रात के समय उनकी पत्नी सपना मंदिर के कपाट बंद करने गई थीं

वहां देखा शराबी व्यक्ति शिव की मूर्ति को नुकसान पहुंचा रहा था

कुछ तस्वीरें भी उठा ली थीं और डमरू भी साथ ले जाने का प्रयास

आरोपी 1 बैग मौके पर छोड़ गया, जिसे अहम सुराग माना जा रहा

लुधियाना : 

लुधियाना के एक स्थानीय मंदिर में बेअदबी की घटना हुई। रविवार रात शराबी व्यक्ति ने मंदिर में घुसकर पवित्र मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया और सामान चोरी करने का प्रयास किया। घटना के बाद स्थानीय लोगों और हिंदू समुदाय में रोष फैल गया। लोगों का आरोप है कि यह महज एक सामान्य घटना नहीं, बल्कि शहर का माहौल खराब करने की साजिश हो सकती है। मंदिर प्रधान सुभाष चंदर ने बताया कि रोजाना की तरह रात के समय उनकी पत्नी सपना मंदिर के कपाट बंद करने गई थीं। जब वह मंदिर के अंदर पहुंचीं तो उन्होंने देखा कि एक शराबी व्यक्ति गर्भगृह में मौजूद था और भगवान शिव की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहा था। सुभाष चंदर के अनुसार, आरोपी ने मंदिर से भगवान की कुछ तस्वीरें भी उठा ली थीं और शिव जी का डमरू भी अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा था।

भीड़ को आता देख घबराया और भागने लगा

आरोपी को बेअदबी करते देख सपना ने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया। भीड़ को आता देख आरोपी घबरा गया और भागने लगा। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया और कुछ देर के लिए पकड़ भी लिया। हालांकि हाथापाई कर वह खुद को छुड़ाने में सफल रहा और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। जल्दबाजी में आरोपी अपना एक बैग मौके पर ही छोड़ गया, जिसे पुलिस जांच में अहम सुराग माना जा रहा है।

देखने में हिंदू समुदाय से संबंधित लग रहा था

इस मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब चश्मदीदों ने दावा किया कि आरोपी देखने में हिंदू समुदाय से संबंधित लग रहा था। मंदिर प्रधान सुभाष चंदर और अन्य स्थानीय निवासियों ने आशंका जताई कि यह केवल नशे या चोरी की घटना नहीं हो सकती। स्थानीय लोगों का आरोप है कि किसी व्यक्ति या संगठन ने जानबूझकर माहौल खराब करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से यह घटना करवाई हो सकती है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस प्रशासन से हाई लेवल जांच की मांग

घटना के तुरंत बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मंदिर कमेटी और स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मौके से मिले बैग की गहन जांच की जाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए। लोगों का कहना है कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर घटना के पीछे की सच्चाई सामने लाए, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। पुलिस अब इस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से तफ्तीश में जुट गई है।

Related to this topic: