Good news for devotees

श्रद्धालुओं के लिए गुड न्यूज

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: October 08 2025 02:34:59 PM

श्रद्धालुओं के लिए गुड न्यूज, तीन दिन के इंतजार के बाद मां वैष्णो देवी यात्रा फिर से शुरू, श्राइन बोर्ड ने दी जानकारी

श्रद्धालुओं के लिए गुड न्यूज

भारी बारिश और खराब मौसम के चलते रोकी गई यात्रा बुधवार सुबह छह बजे से फिर से बहाल

कटरा में यात्रा के आधार शिविर पर करीब दो हजार श्रद्धालु फंसे हुए थे जो इंतजार कर रहे थे

पंजीकरण केंद्र दोबारा खुले, पुलिस और प्रशासन की यात्रियों से अपील-निर्देशों का पालन करें 

श्राइन बोर्ड ने सुरक्षा के कारणों से 5 से 7 अक्टूबर तक यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी थी

जम्मू/कटरा

तीन दिन के इंतजार के बाद मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। आपको बता दें कि भारी बारिश और खराब मौसम के चलते रोकी गई यात्रा बुधवार सुबह छह बजे से फिर से शुरू हो गई है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रा को पुनः बहाल करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है, जिसके बाद श्रद्धालुओं में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई है। श्राइन बोर्ड ने सुरक्षा कारणों से 5 से 7 अक्टूबर तक यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया था। 

करीब दो हजार श्रद्धालु फंसे हुए थे

कटरा में यात्रा के आधार शिविर पर करीब दो हजार श्रद्धालु फंसे हुए थे, जो पिछले तीन दिनों से माता के दर्शन के लिए इंतजार कर रहे थे। वहीं आज बुधवार सुबह छह बजे से सभी पंजीकरण केंद्र दोबारा खोल दिए गए हैं और श्रद्धालु एक बार फिर यात्रा मार्ग से भवन की ओर रवाना होने लगे हैं।

मौसम में सुधार होते ही यात्रा बहाल 

श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, मौसम में सुधार होते ही यात्रा को बहाल कर दिया गया है और सुरक्षा इंतजामों की पूरी समीक्षा की गई है। पुलिस और प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे निर्देशों का पालन करें और खराब मौसम की स्थिति में सावधानी बरतें।

Related to this topic: