Renowned singer Harman Sidhu passes away

मशहूर गायक हरमन सिद्धू का निधन

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: November 22 2025 03:37:39 PM

मशहूर गायक हरमन सिद्धू का निधन, सड़क दुर्घटना में गई जान, पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका

मशहूर गायक हरमन सिद्धू का निधन

मिस पूजा के साथ आए लोकप्रिय गीत ‘पेपर या प्यार’ से खास पहचान बनाई थी

अनोखी आवाज़ और गाने का अलग अंदाज़ युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाता था

सोशल मीडिया पर अपने प्रिय कलाकार को श्रद्धांजलि दे रहे हरमन के प्रशंसक

हरमन का यूं अचानक चले जाना पंजाबी संगीत उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति है

पंजाब डेस्क

पंजाबी संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर गायक हरमन सिद्धू की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हरमन सिद्धू ने मिस पूजा के साथ आए लोकप्रिय गीत ‘पेपर या प्यार’ से खास पहचान बनाई थी। उनकी अनोखी आवाज़ और गाने का अलग अंदाज़ उन्हें युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय बनाता था। प्रशंसक सोशल मीडिया पर अपने प्रिय कलाकार को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

संगीत जगत में शोक

उनकी मौत की खबर से पूरे पंजाबी संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कलाकारों से लेकर प्रशंसकों तक, सभी इस खबर से गहरे सदमे में हैं। हरमन सिद्धू के कई गाने लंबे समय तक सुर्खियों में रहे, जिनमें ‘कोई चक्कर नहीं’, ‘बेबे बापू’, ‘बब्बर शेर’ जैसे हिट गीत शामिल हैं। गायकी के साथ-साथ वे एक प्रतिभाशाली गीतकार भी थे। उनके लिखे कई गीतों को दर्शकों ने खूब सराहा। 

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, हरमन सिद्धू 40 साल के थे। वह बीती रात किसी काम के सिलसिले में मानसा आए थे। काम खत्म करने के बाद जब वह अपने गांव खियाला लौट रहे थे, तो उनकी कार एक ढाबे/पैलेस के पास ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हरमन सिद्धू की मौके पर ही मौत हो गई। उनका यूं अचानक चले जाना पंजाबी संगीत उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति है।

Related to this topic: