A severe road accident occurred near Kotalpur

पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर बस ने 4 लोगों को रौंदा, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 22 2026 12:48:22 PM

पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर बस ने 4 लोगों को रौंदा, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आगगांव कोतलपुर के पास बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा

पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर बस ने 4 लोगों को रौंदा गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग

पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर बस ने 4 लोगों को रौंदा, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग

गांव कोतलपुर के पास बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा 

एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस अचानक अपना संतुलन खो बैठी

तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां स्थिति गंभीर बनी हुई 

ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया व बस की गई आग के हवाले 

पठानकोट : 

पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत गांव कोतलपुर के पास बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक अनियंत्रित प्राइवेट बस ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को रौंद दिया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर जमकर हंगामा किया और बस को आग के हवाले कर दिया।

अनियंत्रित बस सड़क किनारे खड़े चार लोगों के ऊपर चढ़ी 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे से गुजर रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस अचानक अपना संतुलन खो बैठी। अनियंत्रित होकर बस सड़क के किनारे खड़े चार लोगों के ऊपर चढ़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों लोग बुरी तरह से घायल होकर ज़मीन पर गिर पड़े।

स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा, बस को किया आग के हवाले 

आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने भागने का प्रयास कर रहे बस चालक को रोकने की कोशिश की और आक्रोश में आकर हाईवे पर ही बस को घेर लिया। और बस को आग के हवाले कर दिया।

Related to this topic: