The explosion in an i20 car parked

दिल्ली के लाल किले के पास

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: November 18 2025 02:56:48 PM

दिल्ली के लाल किले के पास चांदनी चौक में खड़ी i20 कार में हुआ धमाका आत्मघाती हमला था

दिल्ली के लाल किले के पास

दिल्ली ब्लास्ट को लेकर एनआईए की पुष्टि, तैयार होगा उमर का पूरा रौडमैप

सुरक्षा एजेंसियां अब ब्लास्ट से पहले पूरी गतिविधियां खंगालने की तैयारी में 

उमर के रूट को रीक्रिएट करने के लिए 50 से ज्यादा सीसी फुटेज की जांच 

नई दिल्ली 

दिल्ली के लाल किले के पास चांदनी चौक में खड़ी i20 कार में हुआ धमाका आत्मघाती हमला था. एनआईए ने रविवार को आधिकारिक तौर पर कहा कि कार चला रहे डॉ. उमर उल नबी ने विस्फोट को अंजाम दिया। यह पहली बार है कि किसी भारतीय सुरक्षा एजेंसी ने स्पष्ट विस्फोट की पहचान आत्मघाती हमले के रूप में की है। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियां अब उमर उल नबी की ब्लास्ट से पहले की पूरी गतिविधियां खंगालने की तैयारी में हैं। 

50 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज 

इस प्रक्रिया में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वह कब और कहां गया? किसके संपर्क में रहें और हमले से पहले उसका पूरा मूवमेंट क्या था। शुरुआती जांच के मुताबिक, उमर के रूट को रीक्रिएट करने के लिए 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। 

पता चलेगी उसकी गतिविधियां 

फुटेज से यह भी पता चलेगा कि क्या फरीदाबाद से दिल्ली तक किसी ने उससे मुलाकात की, उसका पीछा किया या उसे सैन्य सहायता प्रदान की। सूत्रों ने बताया कि सभी बिंदुओं को जोड़कर जांच टीम यह अनुमान लगाएगी कि उमर ने एनसीआर में कुल कितने घंटे बिताए और उस दौरान उसकी गतिविधियां क्या थीं।

हैदराबाद से हमूद सिद्दीकी गिरफ्तार

अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद सिद्दीकी के भाई हमूद सिद्दीकी को मध्य प्रदेश की महू पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया। उन पर उमर से संबंध रखने और संभावित साजोसामान समर्थन का आरोप है।

10 दिन की एनआईए हिरासत में

एनआईए ने आमिर राशिद अली को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया, जिसके नाम पर वह i20 कार रजिस्टर्ड थी, जिसमें बम रखे गए थे. अदालत ने उन्हें 10 दिन की हिरासत में भेज दिया। एनआईए का कहना है कि आमिर ने डॉ. उमर उल नबी को कार खरीदने में मदद की, जिसका इस्तेमाल हमले के लिए किया गया।

जांच तेज, और गिरफ्तारियां संभव

एनआईए अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियां उमर के सहयोगी नेटवर्क की जांच कर रही हैं। हमले की योजना, फंडिंग और संभावित अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की भी जांच की जा रही है. जांच टीम ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Related to this topic: