Kangana Ranaut appeared in Bathinda court

बठिंडा कोर्ट में पेश हुईं कंगना रनौत

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: October 27 2025 07:02:56 PM

बठिंडा कोर्ट में पेश हुईं कंगना रनौत, कहा-मेरे लिए हर मां सम्मानजनक, बुजुर्ग किसान मां से हुई Misunderstanding

बठिंडा कोर्ट में पेश हुईं कंगना रनौत

मां चाहे हिमाचल की हो या पंजाब की हो, मेरे लिए सम्मानजनक

मैं अपने सपने में भी नहीं सोच सकती हूं, जैसा इसे दिखाया गया

मैंने देश में चल रहे आंदोलनों को लेकर जनरल ट्वीट किया था

इस ट्वीट के खिलाफ कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज करवाया था

मनोरंजन डेस्क

हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत सोमवार को मानहानि के एक मामले में बठिंडा कोर्ट में पेश हुईं। कोर्ट में पेशी के बाद मीडिया से बात करते हुए कंगना ने इस पूरे मामले को ‘मिस अंडरस्टैंडिंग’ बताया। कंगना रनौत ने कहा कि उन्होंने बुजुर्ग किसान महिंदर कौर को संदेश दिया है कि वे इस विवादित मामले में ‘मिसअंडरस्टैंडिंग का शिकार’ हुई हैं। मां चाहे हिमाचल की हो या पंजाब की हो, मेरे लिए सम्मानजनक है। मैं अपने सपने में भी नहीं सोच सकती हूं, जैसा इसे दिखाया गया है।

मेरा कोई लेना-देना नहीं

कंगना ने दावा किया कि इस मामले से उनका सीधा कोई लेना-देना नहीं था। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह एक मीम था, जिसे री-ट्वीट किया गया था। मैंने देश में चल रहे आंदोलनों को लेकर एक जनरल ट्वीट किया था। महिंदर कौर के पति से भी इस संबंध में बात की है। उन्होंने कहा कि जो भी गलतफहमी हुई है, उसके लिए उन्हें खेद है। कोर्ट में पेशी के दौरान महिंदर कौर खुद मौजूद नहीं थीं, लेकिन उनके पति पहुंचे थे, जिनसे कंगना रनौत ने बात की।

जानें क्या है पूरा मामला

यह मामला साल 2021 का है, जब किसान आंदोलन अपने चरम पर था। उस दौरान कंगना रनौत ने बठिंडा की रहने वाली 87 वर्षीय बुजुर्ग किसान महिंदर कौर को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी। कंगना ने ट्वीट में कहा था कि महिंदर कौर जैसी महिलाएं ‘100-100 रुपए लेकर धरने’ में शामिल होती हैं। इस ट्वीट के खिलाफ महिंदर कौर ने कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज करवाया था। कंगना ने पहले तर्क दिया था कि उन्होंने केवल एक वकील की पोस्ट को री-पोस्ट किया था।

Related to this topic: