A massive fire broke out at the GST office

प्रेसिडेंसी होटल के पास GST ऑफिस में भीषण आग

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: December 11 2025 04:05:21 PM

प्रेसिडेंसी होटल के पास GST ऑफिस में भीषण आग, धुआं निकलता देख मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

प्रेसिडेंसी होटल के पास gst ऑफिस में भीषण आग

जानकारी मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां GST ऑफिस पहुंची

फिलहाल धुआं इतना ज्यादा था कि अंदर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था

अधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो पूरी बिल्डिंग आग की लपटों में घिरी थी

आग लगने का कारण अभी पता नहीं, आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी

होशियारपुर। 

पंजाब के होशियारपुर में गुरुवार सुबह एक बड़े हादसे की खबर सामने आई, जहां प्रेसिडेंसी होटल के पास स्थित GST ऑफिस में अचानक भीषण आग लग गई। सुबह उठते धुएं को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना विभाग को दी। जानकारी मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां GST ऑफिस पहुंची, जहां आग ज्यादा लगी हुई थी। काफी मुश्किल के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल धुआं इतना ज्यादा था कि अंदर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। इसके बाद ही गंभीर जांच की जाएगी ताकि पता चल सके कि आग लगने के क्या कारण हैं।

तुरंत 112 पर कॉल की

GST विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें कॉल मिला कि उनकी बिल्डिंग से धुआं निकल रहा है। अधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो पूरी बिल्डिंग आग की लपटों में घिरी हुई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत 112 पर कॉल कर फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

बिल्डिंग से धुआं निकला

GST डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें कॉल आया कि उनकी बिल्डिंग से धुआं निकल रहा है और जब उन्होंने आकर देखा तो बिल्डिंग में आग लगी हुई थी। उन्होंने तुरंत 112 पर कॉल किया और फायर कर्मियों ने आकर समय रहते आग पर काबू पा लिया।

काफी सामान जल गया

अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आग लगने से काफी सामान जल गया। नया रिकॉर्ड ऑनलाइन होने की वजह से काफी बचाव करना पड़ा। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।

Related to this topic: