AAP gains strength in Jalandhar

जालंधर में AAP को मजबूती

Last Updated: June 18 2026 01:25:16 PM

जालंधर में AAP को मजबूती, फिरोजपुरिया भाईयों ने थामा पार्टी का दामन

जालंधर में aap को मजबूती

आप अध्यक्ष अमन अरोड़ा और कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया स्वागत

 फिरोजपुरिया भाइयों के पार्टी में शामिल होने से पार्टी को भी मजबूती मिलेगी

जनता के हित में किए जा रहे कार्यों को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया

आम आदमी पार्टी में उन्हें पूरा सम्मान और जिम्मेदारी दी जाएगी : विधायक

जालंधर

पंजाब की राजनीति में बुधवार को एक और राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। जालंधर के सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े जस्सा फिरोजपुरिया और कुलवंत फिरोजपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आप पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा और कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने दोनों भाइयों का पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर पार्टी नेताओं ने कहा कि उनके शामिल होने से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।

राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य व जनकल्याण से जुड़े कार्य

पार्टी में शामिल होने के बाद दोनों भाइयों ने कहा कि वे मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार के पिछले चार वर्षों के कार्यों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में आए हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़े कई ऐसे कार्य हुए हैं, जो पहले की सरकारें नहीं कर सकीं। उन्होंने कहा कि जनता के हित में किए जा रहे कार्यों को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है।

क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को और मजबूती मिलेगी

जालंधर वेस्ट से विधायक और कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि फिरोजपुरिया भाइयों के पार्टी में शामिल होने से क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी में उन्हें पूरा सम्मान और जिम्मेदारी दी जाएगी। इस अवसर पर पार्षद हरजिंदर लाडा, सौरव सेठ, अमन सिंह, पूर्व पार्षद जगदीश समराय और स्वर्ण सिंह सहित कई पार्टी नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Related to this topic: