Ambulances and emergency vehicles

अब एंबुलेंस और इमरजैंसी गाड़ियों को नहीं रुकना पड़ेगा Red Light पर

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: December 22 2025 01:32:19 PM

अब एंबुलेंस और इमरजैंसी गाड़ियों को नहीं रुकना पड़ेगा Red Light पर, लुधियाना पुलिस लाई नई पहल

अब एंबुलेंस और इमरजैंसी गाड़ियों को नहीं रुकना पड़ेगा red light पर

पुलिस ग्रीन कोरिडोर नाम से एक सिस्टम शुरू कर रही है

ट्रायल सफल होने के बाद दूसरे हिस्सों में लागू किया जाएगा

कंट्रोल रुम में बैठे इमरजैंसी गाड़ियों की जानकारी मिलेगी 

वे एक बटन दबाएंगे, उस रास्ते की लाइटे ग्रीन हो जाएंगी

लुधियाना : 

लुधियाना पुलिस ने एंबुलेंस और दूसरी इमरजैंसी गाड़ियों के लिए नई पहल शुरू की है। नई पहल के मुताबिक अब इमरजैंसी और एंबुलेंस गाड़ियों को रेड लाइट का सामना नहीं करना पड़ेगा। उनके लिए पुलिस ग्रीन कोरिडोर नाम से एक सिस्टम शुरू कर रही है, जिसमें उन गाड़ियों को सिर्फ ग्रीन लाइट ही मिलेगी। इससे मरीजों या ट्रांसप्लांट के लिए लाए जा रहे अंगो को ले जाने वाली गाड़ियों को बिना रुकावट के रास्ता मिल जाएगा। ट्रायल सफल होने के बाद दूसरे हिस्सों में लागू किया जाएगा।

चंडीगढ़ में हो चुका है सफल ट्रायल

इस सिस्टम का चंडीगढ़ में सफल ट्रायल हो चुका है। इस पर लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा का कहना है कि इस सिस्टम को शहर के महत्वपूर्ण रास्तों पर भी लागू किया जाएगा। पुलिस को कंट्रोल रुम में बैठे ही इमरजैंसी गाड़ियों की जानकारी मिलेगी और वे एक बटन दबाएंगे, उस रास्ते की सभी लाइटे ग्रीन हो जाएंगी।

स्मार्ट ट्रैफिक लाइटों से होगा काम

यह सिस्टम इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) का हिस्सा है, जिसे प्रशासन ने लागू किया है। लुधियाना में ITMS के तहत 42 चौराहों पर स्मार्ट ट्रैफिक लाइटें लगाई गई हैं। ये लाइटें सेंसर से रियल-टाइम ट्रैफिक फ्लो के आधार पर टाइमिंग को एडजस्ट करती हैं।

Related to this topic: