Chief Minister Bhagwant Mann launches

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब में ‘ईजी-रजिस्ट्री सिस्टम’ की लॉन्च, अब सिर्फ 20 मिनट में होगा काम

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: November 28 2025 02:45:07 PM

नई प्रणाली के तहत, अब रजिस्ट्री का काम सिर्फ 20 मिनट में पूरा हो जाएगा

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब में ‘ईजी-रजिस्ट्री सिस्टम’ की लॉन्च अब सिर्फ 20 मिनट में होगा काम

यह नई व्यवस्था मोहाली में सफल परीक्षण के बाद फतेहगढ़ साहिब में शुरू 

ईजी-रजिस्ट्री सिस्टम’ को चरणबद्ध तरीके से जल्द पूरे राज्य में लागू करेंगे

नई व्यवस्था में टोकन के जरिए लोगों को रजिस्ट्री के लिए तय समय मिलेगा

फतेहगढ़ साहिब 

पंजाब में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को आसान और तेज बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीरवार को फतेहगढ़ साहिब में ‘ईजी-रजिस्ट्री सिस्टम’ लॉन्च किया। सीएम मान ने घोषणा की कि इस नई प्रणाली के तहत, अब रजिस्ट्री का काम सिर्फ 20 मिनट में पूरा हो जाएगा। यह नई व्यवस्था मोहाली में सफल परीक्षण के बाद फतेहगढ़ साहिब में शुरू की गई है। मुख्यमंत्री मान ने स्पष्ट किया कि ‘ईजी-रजिस्ट्री सिस्टम’ को चरणबद्ध तरीके से जल्द ही पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।

टोकन से मिलेगा समय, घर से लिखें रजिस्ट्री

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि अब लोगों को रजिस्ट्री के लिए दफ्तरों में लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नई व्यवस्था में टोकन के जरिए लोगों को रजिस्ट्री के लिए एक तय समय मिलेगा। नागरिक चाहें तो रजिस्ट्री का ड्राफ्ट घर से भी लिखकर ला सकते हैं। पहले लोगों को काफी इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब पारदर्शिता और सुविधा प्राथमिकता होगी।

भ्रष्टाचार पर नकेल और होम सर्विस सुविधा

सीएम मान ने इस सिस्टम की दो बड़ी खूबियों पर जोर दिया कि अगर कोई भी कर्मचारी या दलाल तय रकम से ज्यादा रुपए मांगता है, तो लोग तुरंत उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकते हैं। वहीं अगर यदि कोई विशेष अनुरोध करता है, तो सरकारी कर्मचारी रजिस्ट्री करने वाली मशीन लेकर उनके घर तक भी आकर प्रक्रिया पूरी कर देंगे।

Related to this topic: