Major breakthrough in influencer Kamal Kaur murder

इन्फ्लुएंसर कमल कौर हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई

Written by:

Last Updated:

इन्फ्लुएंसर कमल कौर हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई : अमृतसर पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

इन्फ्लुएंसर कमल कौर हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई

यूएपीए और आर्म्स एक्ट के गंभीर मामले में जमानत पर बाहर आने के बाद फरार चल रहा था आरोपी 

रंजीत सिंह उसी केस में आरोपी, जिसमें उससे दो हैंड ग्रेनेड और एक पिस्तौल बरामद की जा चुकी है

कमल कौर हत्याकांड में रंजीत सिंह का नाम सह-आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों के साथ सामने आया है

हत्या पूरी तरह सुनियोजित तरीके से की थी और इसके पीछे आपराधिक साजिश के पुख्ता सबूत मिले हैं

संगठित अपराध और अमृतसर की शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी

अमृतसर 

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर की हत्या के मामले में वांछित आरोपी रंजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इससे पहले यूएपीए और आर्म्स एक्ट के गंभीर मामले में जमानत पर बाहर आने के बाद फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, रंजीत सिंह उसी केस में आरोपी है, जिसमें उससे दो हैंड ग्रेनेड और एक पिस्तौल बरामद की जा चुकी है। अदालत से जमानत मिलने के बाद वह लगातार पेशियों में अनुपस्थित रहा, जिसके चलते उसे जमानत जंपर घोषित किया गया था। उसकी गिरफ्तारी को संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

अमृतपाल सिंह मेहरों सह-आरोपी

जांच में सामने आया है कि रंजीत सिंह बठिंडा की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर की निर्मम हत्या के मामले में भी वांछित था। इस हत्याकांड में उसका नाम सह-आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों के साथ सामने आया है। पुलिस का कहना है कि यह हत्या पूरी तरह सुनियोजित तरीके से की गई थी और इसके पीछे आपराधिक साजिश के पुख्ता सबूत मिले हैं।

आपराधिक रिकॉर्ड भी लंबा है

इसके अलावा आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी लंबा है। वह अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पास स्थित हेरिटेज स्ट्रीट पर मूर्तियों में तोड़फोड़ की घटना में भी शामिल रहा है, जिससे उस समय शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई थी। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक रंजीत पहले भी कई हिंसक वारदातों में संलिप्त रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं।

रिमांड हासिल करने की तैयारी

फिलहाल पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने की तैयारी में है, ताकि उससे उसके नेटवर्क, हथियारों की सप्लाई और हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं पर गहन पूछताछ की जा सके। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने साफ किया है कि संगठित अपराध और शहर की शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related to this topic: