MLA Raman Arora also appeared at the ED office

MLA Raman Arora भी ED ऑफिस में पेश हुए

Last Updated: June 11 2026 12:57:59 PM

MLA Raman Arora भी ED ऑफिस में पेश हुए, मीडिया से बचते हुए दिखे

mla raman arora भी ed ऑफिस में पेश हुए

ईडी दफ्तर में जाने से पहले रमन अरोड़ा ने मीडिया से दूरी बनाई रखी

पूर्व कांग्रेसी विधायक किक्की ढिल्लों भी यहां डॉक्यूमेंट्स लेकर पहुंचे थे

MLA रमन अरोड़ा विस में जालंधर सेंट्रल हलके का प्रतिनिधित्व करते हैं

विजिलेंस का मामला 1.10 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति रखने पर केंद्रित

जालंधर

जालंधर सेंट्रल हलके से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा ईडी दफ्तर में पेश हुए। इस दौरान ईडी दफ्तर में जाते हुए विधायक रमन अरोड़ा की तस्वीरें भी सामने आई है। हालांकि ईडी दफ्तर में जाने से पहले रमन अरोड़ा ने मीडिया से दूरी बनाई रखी। रमन अरोड़ा से पहले पूर्व कांग्रेसी विधायक किक्की ढिल्लों भी ईडी के सामने डॉक्यूमेंट्स लेकर पहुंचे थे।

ईडी ने पूछताछ के लिए भेजा नोटिस

बता दें कि इससे कुछ दिन पहले भी ईडी अधिकारियों द्वारा दफ्तर में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया था। जिसके बाद कई घंटों तक विधायक से ईडी टीम द्वारा पूछताछ की थी। बता दें कि पिछली बार ईडी दफ्तर में दस्तावेज लेकर पहुंचे विधायक रमन अरोड़ा से ईडी की ओर से साढ़े 8 घंटे पूछताछ की गई थी। गौर हो कि रमन अरोड़ा पंजाब विधानसभा में जालंधर सेंट्रल हलके का प्रतिनिधित्व करते हैं। 

मनी लॉड्रिंग को लेकर हो रही है जांच

आप विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ अपनी चार्जशीट में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने उन पर जालंधर में दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों से वसूली में शामिल होने का आरोप लगे थे। पंजाब विजिलेंस की ओर से विधायक के खिलाफ दर्ज FIR को आधार बनाकर ईडी ने मनी लांड्रिंग को लेकर जांच शुरू की गई। विजिलेंस ब्यूरो का मामला उनकी कथित तौर पर 1.10 करोड़ रुपये की बेहिसाब संपत्ति रखने पर केंद्रित है।

Related to this topic: