Former Congress MLA appears before Jalandhar ED

फिर जालंधर ED ऑफिस पेश हुए पूर्व कांग्रेसी विधायक

Last Updated: June 11 2026 12:50:38 PM

फिर जालंधर ED ऑफिस पेश हुए पूर्व कांग्रेसी विधायक, मनी लॉड्रिंग से जुड़ा है मामला

फिर जालंधर ed ऑफिस पेश हुए पूर्व कांग्रेसी विधायक

ED ऑफिस में किक्की ढिल्लों अपने साथ डॉक्यूमेंट्स लाए हैं

ईडी अधिकारियों की तरफ से सवालों की लिस्ट तैयार की गई है

ढिल्लों के खिलाफ मई 2023 में विजिलेंस ने केस दर्ज किया था

7.53 करोड़ के स्रोत का जवाब नहीं दे पाए थे किक्की ढिल्लों 

जालंधर 

मनी लॉड्रिंग केस को लेकर दोबारा जालंधर ईडी ऑफिस में फरीदकोट से पूर्व कांग्रेसी विधायक किक्की ढिल्लों पेश हुए। किक्की ढिल्लों अपने साथ डॉक्यूमेंट्स लेकर पहुंचे है। इस मामले को लेकर अधिकारियों की तरफ से सवालों की लिस्ट तैयार की गई है, जहां ईडी के अधिकारी उनसे मनी लॉड्रिंग के मामले में पूछताछ करेंगे। दरअसल, किक्की ढिल्लों के खिलाफ मई 2023 में विजिलेंस ब्यूरो ने केस दर्ज किया था। जिसके बाद उनको अरेस्ट किया गया था। 

पिछली बार 9 घंटे चली थी पूछताछ

आपको बता दें कि पिछली बार जब किक्की ढिल्लों जालंधर में ईडी ऑफिस पेश हुए थे तो अधिकारियों ने उनसे 9 घंटे तक पूछताछ की थी। ढिल्लों ने कहा था कि अभी उनका मामला कोर्ट में चल रहा है, इसलिए वह इस पर कुछ ज्यादा नहीं बता पाएंगे। 

आय से अधिक संपत्ति का है मामला

किक्की ढिल्लों पर आरोप थे कि साल 2017 से 2022 तक उन्होंने 10.72 करोड़ खर्च किया गया था, जबकि आमदनी 3.18 करोड़ थी। कहा जा रहा है कि उस समय 7.53 करोड़ के स्रोत का किक्की ढिल्लों जवाब नहीं दे पाए थे। इस मामले को लेकर विजिलेंस ब्यूरो चार्जशीट फाइल कर चुकी है। उक्त मामला कोर्ट में पेंडिंग है।

Related to this topic: